ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाप्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष बने अशोक

प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष बने अशोक

सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित सार्वजनिक हाट परिसर में प्रखंड सरपंच संघ का चुनाव शांतिपूर्वक हो गया। जिला सरपंच संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड...

प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष बने अशोक
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाMon, 17 Jul 2017 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय स्थित सार्वजनिक हाट परिसर में प्रखंड सरपंच संघ का चुनाव शांतिपूर्वक हो गया। जिला सरपंच संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड अन्तर्गत ग्राम कचहरी के सभी सरपंच मौजूद थे। सर्वसम्मति से प्रखंड सरपंच संघ का विधिवत गठन कर लिया गया। अशोक कुमार यादव अध्यक्ष, संजय राय उपाध्यक्ष, शंभू ठाकुर व अंजू देवी सचिव तथा रिजवान प्रवीण को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कुकरौन पूर्व ग्राम कचहरी के सरपंच शोभा कान्त सिंह,दमैली के भूमि यादव,बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर उर्फ बबलू पासवान,पंचम साह,गीता देवी, संजय सोरेन,नूतन देवी आदि मौजुद थे।संघ के गठन के उपरांत अध्यक्ष समेत सभी अधिकारियों को फुल मालाएं पहना कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। सदस्यों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें