आर्यभट्ट टैलेंट सर्च परीक्षा के लिए पंजीकरण 16 मार्च तक
Feb 28, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
पूर्णिया में इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन द्वारा आयोजित आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 16 मार्च तक बढ़ा दी गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

पूर्णिया। इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 एवं स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 16 मार्च तक विस्तारित किया गया है। प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन का उद्देश्य छात्रों में गणित एवं विज्ञान को पॉपुलर करने के साथ इन विषयों में अभिरुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


