ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियारासलीला में शामिल कलाकारों ने मोहा मन

रासलीला में शामिल कलाकारों ने मोहा मन

-महा अष्टयाम संकीर्तन का समापन केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम द्वारा...

रासलीला में शामिल कलाकारों ने मोहा मन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 12 Jul 2022 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

केनगर, एक संवाददाता।

नगर पंचायत चम्पानगर के रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम द्वारा आयोजित 48 घंटे का महा अष्टयाम संकीर्तन सोमवार को दोपहर बाद भक्तिमय माहौल में हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्टयाम को लेकर मंडप और आसपास के जगहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हरे राम, हरे कृष्ण की धुन से वातावरण गुंजायमान होता रहा। इस महाअष्टयाम में आधा दर्जन प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। इस दौरान रामनगर रामलीला समाज के कलाकारों द्वारा भस्मासुर का वध रासलीला का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का संचालन रामानंद यादव कर रहे थे। रासलीला में शामिल कलाकार चम्पानगर के संजीव कुमार भस्मासुर के रूप में, रामनगर के मिथिलेश कुमार नारद के रूप में, राजेश कुमार विश्वास ब्रह्मा जी के रूप में, अररिया जिले के बौसी गांव के पप्पू राज पार्वती के रूप में तथा श्रीनगर प्रखंड के देवी नगर गांव के कमलेश जी मोहिनी के रूप में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भी भक्ति भाव से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें