तीन दिवसीय कबीर सत्संग महोत्सव शुरू, संतों के प्रवचन से गूंजा आश्रम
गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा स्थित एनएच-27 के झरना पुल से पश्चिम कबीर पारख आश्रम में तीन दिवसीय छठा सद्गुरु कबीर जिला वार्षिक सत्संग महोत्सव का शुभा

गढ़बनैली, एक संवाददाता।कसबा स्थित एनएच-27 के झरना पुल से पश्चिम कबीर पारख आश्रम में तीन दिवसीय छठा सद्गुरु कबीर जिला वार्षिक सत्संग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन 9 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, मुख्य पार्षद छाया कुमारी, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह, पार्षद सुषमा देवी, मनोज कुमार मोदी तथा संत विवेक साहेब ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद बीजक पाठ, भजन एवं प्रवचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्मा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दे रहे हैं। मुख्य प्रवक्ता के रूप में गुजरात से विवेक साहेब, उत्तर प्रदेश से संत रामेश्वर साहेब, छत्तीसगढ़ से साध्वी साक्षी साहेब व साध्वी सुभ्रा साहेब, कसबा से संत जगन्नाथ साहेब तथा पूर्णिया के भजन गायक मिथिलेश उपस्थित हैं।
महोत्सव के आयोजक संत शुकदेव प्रसाद साह ने बताया कि तीनों दिन भजन-कीर्तन, बीजक पाठ और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को कबीर के विचारों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव, राजेश कुमार महतो, रामावतार शर्मा, शिवचरण शर्मा, बालदेव साह, सुबोध साह समेत कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सत्संग में भाग लेने पहुंच रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


