वार्षिक बाल मेला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
जलालगढ़ के मध्य विद्यालय कठैली में वार्षिक बाल मेला का आयोजन हुआ। बच्चे पेंटिंग, कुर्सी दौड़ और क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखे। विजेताओं को मेडल और पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति और अभिभावकों की उपस्थिति ने उत्साह को बढ़ाया।

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय कठैली में मंगलवार को वार्षिक बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी से लेकर वर्ग 1, 2 एवं 3 तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बाल मेला के तहत पेंटिंग, कुर्सी दौड़ एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागीदारी और उत्साह देखने लायक रहा। विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में वर्षा रानी, संदीप कुमार, सुधांशु कुमार, पूजा कुमारी, हकरा कुमार एवं राहत खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं सोहेल, निखत परवीन, आकाश कुमार, अमर कुमार, वैभव राज एवं नजीर द्वितीय स्थान पर रहे। आयुष कुमार, साजन, दीपिका, आसमा खातून, केशव कुमार एवं उमर राजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष शर्मा एवं दिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु कुमार एवं रूही कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि राजवीर कुमार एवं मोना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मेडल, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए मिठाई एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष मधुलता देवी, सचिव जय मैथिली, शिक्षा प्रेमी विजय कुमार मिश्र, रामानंद विश्वास, विजय कुमार विश्वास, संतोष कुमार, रविंद्र मंडल, हरिमोहन ठाकुर, सत्तो नदाफ, आंगनबाड़ी सेविका नीलम रानी एवं रूबी कुमारी, प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी तथा सीआरसी समन्वयक विजय कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


