विद्यालय में वार्षिक बाल मेला एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगेली में सपोर्ट टू प्री प्राइमरी अन्तर्गत वार्षिक बाल मेला एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगेली में सपोर्ट टू प्री प्राइमरी अन्तर्गत वार्षिक बाल मेला एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों समेत वर्ग एक से तीन वर्ग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविता, पहेलियां, ड्राइंग, सहित भक्ति गीत संगीतों की प्रस्तुती ने अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार आर्य ने किया तथा अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पासवान ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सोनी देवी,सचिव किरण देवी, सदस्य गुंजा देवी, रधिया देवी , आंगनबाड़ी की सेविका खुशबू कुमारी, सहायिका ज्योति कुमारी, शिक्षक संतोष कुमार, मोहम्मद आफताब आलम, मिथिलेश कुमार साह,प्रिंस कुमार, रमेश कुमार सिंह, भीम कुमार,शिक्षिका मिक्की कुमारी, कीर्ति कुमारी,कुमारी, टोला सेवक राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



