
विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अमौर, एक संवाददाता। अमौर पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम मे चार पहिया वाहन से विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
अमौर, एक संवाददाता। अमौर पुलिस ने वाहन जाँच के क्रम मे चार पहिया वाहन से विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि शराब लदे एक बंगाल नंबर का चार पहिया वाहन बायसी से पलसा के रास्ते होकर नितेन्दर की तरफ जा रही है। जिसके आगे एक बाइक पर सवार व्यक्ति लाईनर के रूप में काम करते हुए जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुअनि अंनत राम सहित पुलिस बल जब नितेन्दर पहुंचे तो देखा कि एक चार पहिया वाहन जा रहा था जिसके ठीक आगे बाइक पर एक व्यक्ति जा रहा था।

दोनों वाहन को रोका गया। बाइक सवार व्यक्ति रौटा पंदरपुर निवासी जसीम ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि वह एक शराब तस्कर है। इसी क्रम में बंगाल से 162.480 लीटर शराब लेकर जा रहा है। वाहन में रौटा के चालक आनन्द कुमार चौहान एवं एक अन्य फिरदोश आलीम है। यह शराब की खेप नितेंद्र निवासी गुड्डू यादव के घर पर पहुंचाने जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


