Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsAmour MLA Akhtarul Imaan Launches Road Repair Projects to Enhance Rural Connectivity
विधायक ने सात अलग-अलग जगहों पर सड़क का किया शिलान्यास

विधायक ने सात अलग-अलग जगहों पर सड़क का किया शिलान्यास

संक्षेप:

प्रखंड क्षेत्र के सात स्थानों पर विधायक अख्तरुल ईमान ने सड़क मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हर क्षेत्र में विकास करना है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मुख्य...

Sep 17, 2025 03:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सात अलग-अलग जगहों पर अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने फीता काटकर जड़क मरम्मति कार्य का शिलान्यास किया। इन सड़कों मे टेपा टोली से असियानी (अर्जुन भिट्ठा) जाने वाली सड़क, भाषाबाड़ी से धोबनिया जाने वाली सड़क, भाषाबाड़ी से परापुरनिया जाने वाली सड़क, नंदनिया से सोनमानी जाने वाली सड़क, जिंहुर से बलियामानी जाने वाली सड़क, पटुगांव से खपड़ा जाने वाली सड़क एवं खपड़ा से किलपाड़ा खुर्द को जाने वाली सड़क शामिल है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारा लक्ष्य ही हर क्षेत्र में विकास करना है। जिसमें सड़क व पुलों की विशेष महत्ता होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां यह सड़क का शिलान्यास किया गया है। पूर्व में जर्जर रहने से लोगों को गांव से निकलना मुश्किल होता था। मुख्य मार्ग तक जाने में काफी दिक्कतें होती थी। अब इन सड़को के निर्माण होने से ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक जाने में आसानी होगी पूर्व में हो रही कठिनाई दूर होगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में वर्षों से अधूरे पड़े खाड़ी और रसेली पुल का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा 200 करोड़ की लागत से अभयपुर घाट पर पुल निर्माण कार्य भी जारी है। विधायक ने कहा कि नंदनिया कब्रिस्तान घाट पर पुल निर्माण कार्य की भी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जल्द ही इसका भी शिलान्यास होना है।