बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सीधे होटल पहुंचे अमित शाह

Feb 27, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-होटल परिसर समेत आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम अररिया से बीएसएफ के हेलीकॉप्ट

बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सीधे होटल पहुंचे अमित शाह

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम अररिया से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से करीब साढ़े पांच बजे पूर्णिया मेफेयर होटल पहुंचे। होटल में उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। शुक्रवार को वे पूर्णिया के होटल मेफेयर में सिविल, पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे। बैठक सम्पन्न करने के बाद पुन: हैलीकॉप्टर से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचेंगे। फिर वहां विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर होटल से लेकर शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। आपातकालीन रूट के लिए तीन सेक्टर में विभक्त कर 80 से ऊपर स्थानों पर दंडााधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया है।

इसक अलावा चूनापुर हवाई अड्डा एवं होटल मेफेयर के आन्तरिक एवं बाह्य एरिया में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ---- -स्वास्थ्य विभाग की तीन एम्बुलेंस की टीम तैनात : --- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन एम्बुलेंस टीम की सुविधा तैनात की गई है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि तीन एम्बुलेंस टीम तैनात की गई है। एक टीम में तीन चिकित्सक समेत दो कर्मी शामिल हैं। इस टीम में एक मेडिसिन और एक हड्डी के चिकित्सक के अलावा एनेस्थेटिक चिकित्सक शामिल हैं। इनके अलावा दो पारा मेडिकल स्टॉफ हैं। एक टीम शहर के मेफेयर स्थित बने हैलिपैड स्थल पर हैं जबकि एक होटल के समीप तैनात है। रात्री दस बजे के बाद तीसरी टीम तैनात रहेगी। यह टीम सुबह 8 बजे तक रहेगी। 27 फरवरी को भी दो एम्बुलेंस की टीम तैनात रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।