Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsAmbulance Workers Strike Ends After 15 Days in Purnia
एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल समाप्त

एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल समाप्त

संक्षेप: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की पिछले एक पखवाड़े से चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त

Wed, 17 Sep 2025 03:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की पिछले एक पखवाड़े से चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गयी। विदित हो कि श्रम अधिनियम के तहत भुगतान की मांग को लेकर पिछले एक सितम्बर से हड़ताल चल रही थी। इस दौरान जिले की एम्बुलेंस सेवा ठप थी। अभी दो दिन पूर्व पीएम के कार्यक्रम को लेकर हड़ताल छोड़कर सहयोग के लिए सभी काम पर लग गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के साथ पुन: सभी एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल को लेकर धरना पर बैठ गए थे। मगर समझौते में कुछ बातों पर सहमति बनने के बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

102 एम्बुलेंस के जिला समन्वयक कुमार लभ ने यह जानकारी दी।