एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, रोगी की सेवा पर असर
-03purn47-एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, मांगों को लेकर धरना पर बैठे एंबुलेंसकर्मी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एम्बुलेंस कर्मचारी अपने श्रम अध

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एम्बुलेंस कर्मचारी अपने श्रम अधिनियम के तहत भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं। तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। सभी 102 एम्बुलेंस कर्मी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर के समीप स्थित ट्रामा सेंटर के सामने एकत्र होकर धरना पर बैठे रहे। मांगों को पूरा करने को लेकर जमकर नारेबाजी की। एम्बुलेंस संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले एक सितम्बर से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से पूर्व सिविल सर्जन समेत एम्बुलेंस सेवा प्रदाता को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अवगत कराया गया था।
इस संदर्भ में अवगत कराया गया था कि श्रम अधिनियम के तहत मांगे पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। लेकिन इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। अब सभी एम्बुलेंसकर्मी पिछले तीन दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं। इससे जिले की सभी प्रखंड की एम्बुलेंस सेवा ठप है। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांगे को जब तक पूरा नहीं की जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। विदित हो कि जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा के जरिए सभी 14 प्रखंडों में रोगी की हित में एम्बुलेंस सेवा संचालित है। इस सेवा के माध्यम से प्रत्येक दिन एक प्रखंड से आधे दर्जन से अधिक संख्या में जरूरतमंद रोगी को एक स्थान से हाईयर सेंटर जिला मुख्यालय तक उपचार की सेवा प्रदान की जाती है लेकिन अभी चल रहे हड़ताल के कारण एम्बुलेंस सेवा प्रभावित है। 102 एम्बुलेंस समन्वयक कुमार लभ ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों के हड़ताल से इसका प्रभाव पड़ रहा है और रोगी को सेवा नहीं मिल पा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




