एम्बुलेंस कर्मियों को वैकल्पिक व्यवस्था तक आवासन की सुविधा
-सिविल सर्जन समेत जिले के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने सिविल सर्जन सम

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत 102 एम्बुलेंस कर्मियों ने सिविल सर्जन समेत जिले के अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में आवासन की सुविधा सुनिश्चित कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि जीएमसीएच में 3 शव वाहन और 8 एम्बुलेंस समेत कुल 11 एम्बुलेंस की सेवा है। इन सभी एम्बुलेंस से 20 के लगभग एम्बुलेंस कर्मी का हर समय अस्पताल में ही रहना पड़ता है। फिलहाल सभी एम्बुलेंस कर्मी टाईप थ्री बिल्डिंग में एक साथ एक कमरे में रहते हैं। जिसे प्राचार्य द्वारा 7 दिनों के अंदर खाली करने का निर्देश दिया गया है। सभी एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा आवश्यक क्रिया कलाप के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
इस समर्पित आवेदन पर गोपनीय शाखा विशेष कार्य पदाधिकारी ने इस संदर्भ में सिविल सर्जन और जीएमसीएच के प्राचार्य को वैकल्पिक व्यवस्था तक आवासन की सुविधा अस्पातल भवन में बनाए रखने को कहा है। जिससे की एम्बुलेंस कर्मियों को परेशानी का सामना फिलहाल नहीं करना पड़े। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि एम्बुलेंस कर्मियों की भूमिका अस्पताल के रोगी को एम्बुलेंस के माध्यम से सहयोग प्रदान करना होता है। इसलिए इन सभी के लिए भी कमरे की सुविधा होनी चाहिए ताकि दिन भर रहने की स्थिति में इन सभी को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


