Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsAlumni Meet Celebrates Positive Role of Students in Nation Building
पूर्व छात्र मिलन समारोह में राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

पूर्व छात्र मिलन समारोह में राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

संक्षेप: बड़हरा कोठी स्थित मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व छात्र राष्ट्र और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व छात्र और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Wed, 5 Nov 2025 01:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती की इकाई मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर बड़हरा कोठी में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्णिया विभाग प्रवासी कार्यकर्ता गणेश प्रसाद मौर्य, विभाग संयोजक वीरेंद्र मेहता, संकुल संयोजक बिंदेश्वरी महतो, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा, सह सचिव मनीष कुमार भगत और अध्यक्ष शिवेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रस्तावना भाषण पूर्णिया विभाग संयोजक वीरेंद्र मेहता ने दिया। उन्होंने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और हर छात्र को समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व छात्र राष्ट्र और समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण और सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से चर्चा की। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व (चुनाव) में सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय अब पहले की तुलना में काफी विकसित और व्यवस्थित हो गया है। इस मौके पर सैकड़ों पूर्व छात्र-छात्राएं, आचार्य और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।