आकाशवाणी से जुड़े हैं गांव के 80 प्रतिशत लोग
-फोटो : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर युववाणी अनुभाग द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 90 वर्ष पूरे होने पर आकाशवाणी पूर्णिया के युववाणी अनुभाग द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया के लैक्चर हॉल में आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ हरिशंकर मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि अधीक्षक डॉ संजय कुमार थे।
प्रतियोगिता का महत्व
इस मौके पर जीएमसीएच के प्राचार्य ने कहा कि गांव में रहने वाले 80 प्रतिशत आबादी आज भी आकाशवाणी से जुड़ कर अपने दैनिक कार्य का निष्पादन करते हैं। अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने भी अपने बचपन के समय आकाशवाणी से निर्धारित समय में प्रसारित होने समाचार और क्रिकेट कमेंट्री के महत्व को बताया। उन्होंने डिजिटल युग में भी आकाशवाणी की महत्ता को रेखांकित किया।
प्रतिभागियों की सूची
आशु भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सत्यम त्रिपाठी-प्रथम आशीष प्रताप-द्वितीय एवं वीणा रंजन- तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉ सुधांशु, आकाशवाणी पूर्णिया के उद्घोषक कमलेश कुमार झा और गौरव पाण्डे शामिल थे। युववाणी अनुभाग के प्रमुख शिवाजी झा ने बताया कि हमारा उद्देश्य आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों की यात्रा से युवाओं को अवगत कराना है। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी की भूमिका के विषय में कार्यक्रम प्रमुख आशीष कुमार सिंह ने बतया। मंच संचालन नंदिनी सिंह एवं विद्या भारती ने की। वहीं तकनीकी सहयोगी के तौर पर वरिष्ठ अभियंत्रण सहायक रमेश कुमार साह, मुरारी मोहन सरकार और दिलीप चंद्र दास उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


