Admission Open for 83 Remaining B Ed Seats in Purnea University Colleges from September 11-12 बीएड के रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 11 से 12 सितम्बर तक कॉलेज का चुनाव, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsAdmission Open for 83 Remaining B Ed Seats in Purnea University Colleges from September 11-12

बीएड के रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 11 से 12 सितम्बर तक कॉलेज का चुनाव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीएड के रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 11 से 12 सितम्बर तक कॉलेज का चुनाव अभ्यार्थी कर सकते है। पूर्णिया विश्वविद्

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 12 Sep 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
बीएड के रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 11 से 12 सितम्बर तक कॉलेज का चुनाव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीएड के रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 11 से 12 सितम्बर तक कॉलेज का चुनाव अभ्यार्थी कर सकते है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 10 बीएड कॉलेजों के शेष बचे 83 रिक्त सीटों पर शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन लिया जायेगा। नामांकन प्रक्रिया में केन्द्रीय कॉउंसलिंग में भाग लेने के बाद किसी कॉलेज में चयनित नहीं होने वाले अभ्यार्थी को भी नामांकन कराने का अवसर प्रदान किया गया है। ........13, 15 और 16 सितम्बर को होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन: बीएड 2025 में नामांकन के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो सीईटी बीएड 2025 प्रवेश परीक्षा उर्तीण है लेकिन अभी तक किसी कॉलेज या विभाग में आवंटन नहीं हुआ है को राज्य नोडल पदाधिकारी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के पत्र के आलोक में पूर्णिया विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि 11 से 12 सितम्बर के बीच अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर जाकर केवल एक कॉलेज या विभाग का चुनाव करेगें।

इस प्रक्रिया में ऐसे विद्यार्थी भी भाग लेगें जिन्होने पूर्व में केन्द्रीय कॉउंसलिंग में भाग लिया था किन्तु उनका किसी कॉलेज में चयन नहीं हुआ। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज का आवंटन हो जायेगा वे अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की सहायता से पोर्टल से कॉलेज ऑटमेंट लेटर डाउनलोड करेगें और 3000 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कर अपने समस्त शैक्षणिक एवं जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं नामांकन हेतु विश्वविद्यालय पीजी विभाग के द्वितीय तल स्थित हॉल रूम में 13. 15 और 16 सितम्बर के बीच उपस्थित होगें। आवेदन फार्म की छाया प्रति, महाविद्यालय आवंटन पत्र, एडमिट कार्ड, बीएड योग्यता अंक सूची, 3000 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट स्लिप, सीएलसी ऑरिजनल के साथ संबंधित आवंटित महाविद्यालय के बैंक डिटेल के अनुसार 75 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आयेगें। विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज व विभाग में शेष 164 सीटों के लिये 28 अगस्त से 9 सितम्बर तक केन्द्रीय कॉउंसलिंग एवं नामांकन राउंड विश्वविद्यालय पीजी विभाग के द्वितीय तल स्थित हॉल रूम में संपन्न हुआ, जिसमें 81 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। अब शेष 83 रिक्त सीटों के लिये नामांकन होगा जिसमें ख्वाजा शाहिद हुसैन प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज निस्ता कटिहार में कुल 100 सीटों में 10 सीटें रिक्त है। कटिहार टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में 100 में 6 सीटें रिक्त है। डीएस कॉलेज में कुल 100 सीटों में 17 सीटें रिक्त बची है। स्वदेशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मरंगा में कुल 200 सीटों में से 7 सीटें रिक्त है। सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज कटिहार में 100 सीटों में से 5 सीटें नामांकन के लिए रिक्त है। एसआरपी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज माधोपाड़ा पूर्णिया में कुल 100 सीटों में से 3 सीटें रिक्त है। मिल्लिया कनिज फातिमा वोमेंस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग में 100 सीटों में से 6 सीटें रिक्त है। मिल्लिया फकरुद्दीन अली अहमद बीएड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज रामबाग में कुल 100 सीटों में 7 सीटें नामांकन के लिए रिक्त है। मिल्लिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज राधानगर कसबा में 100 सीटों में 4 सीटें नामांकन के लिए रिक्त है। फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में कुल 100 सीटों में 18 सीटें नामांकन के लिए रिक्त बची है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कुल दस बीएड महाविद्यालयों में कुल 1100 सीटों में प्रथम राउंड में 563, दूसरे राउंड में 258, तीसरे राउंड में 115 और चौथे राउंड में 48 अभ्यार्थियों का एडमिशन हो चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।