Purnia News: किसानों को सिंचाई संकट से बचाने की कवायद : 86 नलकूप एवं 40 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जांच

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -लघु जल संसाधन विभाग की सिंचाई योजनाओं की संयुक्त जांच टीम ने धरातलीय भौतिक जांच की पूर्णिया, वरीय संवाददाता। खरीफ फसल के दौरान जिले के किसानों को पट

Purnia News: किसानों को सिंचाई संकट से बचाने की कवायद :  86 नलकूप एवं 40 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जांच

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। खरीफ फसल के दौरान जिले के किसानों को पटवन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रशासनिक पहल की गयी है। सिंचाई संकट से बचाने के उद्देश्य से लघु सिंचाई प्रमंडल पूर्णिया की सभी 86 नलकूप तथा 40 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जांच की गयी।

जाँच प्रक्रिया

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर पारदर्शी एवं सटीक जाँच सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ तकनीकी सहायकों तथा लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंताओं की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। जाँच दलों द्वारा योजना स्थल पर पहुँचकर बोरिंग/केसिंग पाइप, पंप हाउस, मोटर/सबमर्सिबल पंप, इलेक्ट्रिक पैनल, स्टार्टर, ट्रांसफार्मर, बिजली संयोजन और जल वितरण की पक्की नाली/पाइप की वर्तमान स्थिति का बिंदुवार निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अक्षांश-देशांतर युक्त (जीयो टैग्ड) तस्वीरों के साथ संयुक्त जाँच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।

त्वरित कार्रवाई के निर्देश

-कार्यपालक अभियंता को त्वरित कार्रवाई का निर्देश:-

-प्राप्त जाँच प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल को त्वरित उपचारात्मक एवं तकनीकी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि जो भी योजनाएं वर्तमान में बंद या बाधित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अविलंब क्रियाशील बनाया जाए और की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन ससमय जिला समाहर्ता कार्यालय को समर्पित किया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूर्णिया जिले में किसानों के लिए कौन सी व्यवस्था की गई है?
पूर्णिया जिले में खरीफ फसल के दौरान पटवन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक पहल की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: किसानों को सिंचाई संकट से बचाने की कवायद : 86 नलकूप एवं 40 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जांच