दीदी अधिकार केंद्र बंद पाया, स्पष्टीकरण तलब

Apr 08, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

धमदाहा में एक निरीक्षण के दौरान दीदी अधिकार केंद्र बंद पाया गया। अधिकारियों ने केंद्र के संचालन से जुड़े कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है, अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीदी अधिकार केंद्र बंद पाया, स्पष्टीकरण तलब

धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित दीदी अधिकार केंद्र के निरीक्षण के दौरान बंद पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने प्रखंड जीविका परियोजना कार्यालय से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहित आनंद, बीडीओ प्रकाश कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभय कुमार की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान दिन के करीब 11:20 बजे केंद्र पर ताला लटका मिला। इस दौरान बाहर दर्जनों महिलाएं इधर-उधर भटकती नजर आईं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए केंद्र का संचालन करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित इस केंद्र को किस परिस्थिति में बंद रखा गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड जीविका परियोजना से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। मामले में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।