ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाअभाविप कार्यकर्ताओं ने घरों में किया सदबुद्धि प्रदान करने वाला यज्ञ.

अभाविप कार्यकर्ताओं ने घरों में किया सदबुद्धि प्रदान करने वाला यज्ञ.

अभाविप की नगर इकाई कार्यकर्ताओं ने घरों में सदबुद्धि प्रदान करने वाला यज्ञ किया। राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य शशिशेखर कुमार ने कहा कि इस यज्ञ के जरिए बिहार सरकार को सदबुद्धि प्रदान करने के लिए...

अभाविप कार्यकर्ताओं ने घरों में किया सदबुद्धि प्रदान करने वाला यज्ञ.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 06 Jun 2020 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

अभाविप की नगर इकाई कार्यकर्ताओं ने घरों में सदबुद्धि प्रदान करने वाला यज्ञ किया। राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य शशिशेखर कुमार ने कहा कि इस यज्ञ के जरिए बिहार सरकार को सदबुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई है। उन्होंने कहा कि एसटीईटी की परीक्षा को रद्द कर सरकार ने छात्रो के भविष्य को कुचलने का काम किया है। इसके अलावा कोविड 19 के वैश्विक महामारी के दौरान त्राहिमाम कर रहे छात्रों व अभिभावकों पर मकान तथा शिक्षण शुल्क जमा करने के लिए दबाव बनाए जा रहे हैं। जिसपर सरकार मौन है। प्रदेश कार्यकारी सदस्य कुमार गौरव ने कहा कि 15 वर्षो के कथित सुशासन में 95 फीसदी परीक्षाएं विवादित रही। स्कूल और कालेजो मे लगातार शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई अधर में जा रही है। इन मामलों मे सरकार के स्तर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पा रही है। प्रवीण कुमार राम, जितेन्द्र कुमार चौधरी, चंदन कुमार मेहरा, आशीष कुमार, संजय कुमार राय, पुरुषोत्तम कुमार, श्रवण कुमार, विकास कुमार, रविन्द्र आदि यज्ञ में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें