एबीवीपी भवानीपुर नगर इकाई का हुआ गठन
एबीवीपी भवानीपुर नगर इकाई का हुआ गठन
भवानीपुर। एक प्रतिनिधिभवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक हुई। मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के तै चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत वरीय सदस्यों की मौजूदगी में एबीवीपी भवानीपुर नगर इकाई का नए सिरे से गठन किया गया। बैठक में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशि शेखर कुमार एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य भरत जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सर्वसम्मति से कुमार सौन्दर्य उर्फ राजू को नगर अध्यक्ष एवं प्रो. इन्द्रजीत कुमार त्यागी, प्रो. बिपिन कुमार पाण्डेय और अशोक कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि नीतीश कुमार को भवानीपुर नगर मंत्री मनोनीत किया गया। एबीवीपी के नए सिरे से गठन में नौ सदस्यों को सर्वसम्मत्ति से नगर सह मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं आठ सदस्यों को कार्यकारिणी में अलग अलग पदों पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रभारियों ने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की बात कही।