ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियानारी गुंजन बालिका गृह से फरार एक लड़की एक घंटे बाद मिली

नारी गुंजन बालिका गृह से फरार एक लड़की एक घंटे बाद मिली

नारी गुंजन बालिका गृह से एक लड़की एक घंटे

नारी गुंजन बालिका गृह से फरार एक लड़की एक घंटे बाद मिली
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 25 Aug 2019 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया सिटी स्थित नारी गुंजन बालिका गृह से एक लड़की बालिका गृह के दीवार से सटे फर्नीचर को तोड़कर शनिवार की शाम भाग गयी। करीब एक घंटे तक उक्त लड़की गुम रही। बालिका गृह के कर्मियों ने जब खोजबीन शुरू की, तो उक्त लड़की पूर्णिया सिटी में ही करीब एक घंटे बाद मिली। मौके पर बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि भागने का प्रयास दो लड़कियों ने किया, पर एक लड़की भाग नहीं सकी। दूसरी लड़की बालिका गृह से निकल भागने में सफल रही। लड़कियों ने जिस वक्त उक्त लड़की फर्नीचर तोड़ भागने का प्रयास कर रही थी, उक्त वक्त अधिकांश लड़किया बाथरूम जाने के लिए लाईन लगी हुई थी। बहरहाल नारी गुंजन बालिका गृह से भागी लड़की मिल गयी है। उसे बालिका गृह में फिर से बंद कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें