Purnia News: स्मृति शेष आलोक की 96 वीं जयंती पर पुस्तक का लोकार्पण
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Purnia News: फोटो- 21 : स्मृति शेष आलोक की जयंती पर पुस्तक लोकार्पण के दौरान मौजूद गणमान्य। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावणी पूर्णिमा को मिनी कम्यूनिटी हॉ

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावणी पूर्णिमा को मिनी कम्यूनिटी हॉल सह भोलानाथ आलोक स्मारक स्थल पर बुजुर्ग समाज के अध्यक्ष नित्यानंद कुमार की अध्यक्षता में स्मृतिशेष आलोक की 96 वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि बीएनएमयू के पूर्व लोकपाल प्रो.डा.शिवमुनि यादव थे। साहित्यकार डा.के.के.चौधरी ने भोला बाबू की जीवनी एवं संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर बुजुर्ग समाज के संरक्षक श्यामलाल पासवान की पुस्तक ‘रामनवमी में राम का जन्म, फिर भी हनुमान की पूजा क्यों का लोकार्पण हुआ। लेखक के बाद डॉ.के.के.चौधरी एवं डॉ.शिवमुनि के अभिभाषण के बाद अध्यक्षीय संबोधन हुआ। मंच का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्राचार्य संजय कुमार सिंह कर रहे थे।
मौके पर यमुना प्रसाद बसाक, गिरिजा नंद मिश्र सहित अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्ध जन मौजूद थे।


