Purnia News: केनगर-चंपानगर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

Purnia News: केनगर-चंपानगर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चंपानगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धू

Purnia News: केनगर-चंपानगर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चंपानगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों तथा विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ अमृता वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भाष्कर प्रसाद तथा केनगर थाना में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने झंडोत्तोलन किया। काझा पंचायत में मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह, झुन्नी इस्तंबरार पंचायत में मुखिया संजीदा खातून, गोकुलपुर पंचायत में मुखिया नीरज कुमार मेहता तथा जगनी पंचायत में मुखिया मंगल ऋषि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पंचायत चंपानगर में मुख्य पार्षद मधु देवी, कोहवारा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष बीरबल कुमार मंडल, चंपानगर थाना में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास, पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय चंपानगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव शंकर कुमार, बजरंगबली सार्वजनिक धर्मशाला में समाजसेवी पप्पू मंडल तथा पीएम श्री बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जगनी चंपानगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

महादलित टोला में निःशुल्क शिक्षण संस्थान में मनाया स्वतंत्रता दिवस

रानीपतरा, संवाद सूत्र। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित महादलित टोला में संचालित निःशुल्क शिक्षण संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षिका अर्चना देव ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर अर्चना देव ने कहा कि महादलित टोले के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था होने से बड़ी संख्या में बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। समय-समय पर खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में ऊर्जा, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार होता है। समारोह के अंत में बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह, पंचायत के सरपंच एवं सदस्य, समाजसेवी पंकज साह सहित महादलित टोला के अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद थे।

बैसा-अमौर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा एवं अमौर प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा, उल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ कई घरों में भी तिरंगा फहराया गया। बैसा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने झंडोत्तोलन किया। महादलित टोलों में बीडीओ हेम शंकर राही एवं सीओ गोपाल कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। मनरेगा कार्यालय में पीओ श्रवण कुमार सिंह, रौटा थाना में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव तथा अनगढ़ थाना में विकास कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रौटा पंचायत भवन में मुखिया रफत जहां, असियानी पंचायत भवन में मुखिया अकेला खातून, नंदनिया पंचायत में मुखिया साजिया तबस्सुम तथा मुंगरापियाजी पंचायत में मुखिया डोली बसाक ने झंडोत्तोलन किया। कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष गुलाम हैदर तथा राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जुबैर आलम ने तिरंगा फहराया। जनसेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित ब्राइट करियर प्वाइंट में निदेशक सुशांत कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अमौर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख असमे_RUNTIME_SHORTENED....

रूपौली में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, थाना परिसरों एवं पंचायत भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित झंडोत्तोलन मंच पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने तिरंगा फहराया। रूपौली थाना में थानाध्यक्ष अभय रंजन, टीकापट्टी थाना में अपर थानाध्यक्ष प्रियतम कुमार तथा मोहनपुर थाना में थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। धूसर टीकापट्टी पंचायत सरकार भवन में मुखिया शांति देवी, डोभा मिलिक पंचायत में मुखिया पवनी देवी तथा कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत में मुखिया चंचल कुमारी सहित अन्य पंचायतों में मुखियाओं ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में विधानसभा विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने भूमिहीन लाभुकों के बीच पर्चा का वितरण किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी, सीओ शिवानी सुरभी, आरओ अमित कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष मयंक कुमार, संजय कुमार मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों तथा विभिन्न कार्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई, जहां प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कौशल विकास केंद्र में बीडीओ विकास कुमार, प्रखंड कृषि कार्यालय में बीएओ कमलेश कुमार मिश्र, मनरेगा कार्यालय में पीओ आलोक चंद्र रंजन, आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापिका अलका कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन दुर्गा रानी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. एसके दास ने झंडोत्तोलन किया। हलका कचहरी कार्यालय में प्रभारी सीओ सौरभ कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. केएम सिंह तथा जलालगढ़ थाना में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी स्थानों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी। वहीं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कई विद्यालयों में छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक परिधानों में हाथों में तिरंगा लेकर परेड करते नजर आए। बच्चों में देशभक्ति एवं उत्साह साफ झलक रहा था

आम सवाल-जवाब

✦स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?−
स्वतंत्रता दिवस 80वां बार धूमधाम से मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: केनगर-चंपानगर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस