स्वच्छ एवं हरित विद्यालय: 60 स्कूल को फाईव स्टार एवं 407 विद्यालयों को मिला फोर स्टार रेटिंग

Jan 23, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय को बढावा देने के लिए जिले के 60 स्कूल को 5 स्टार व 407 विद्यालयों को फोर स्टार रेटिंग प्

स्वच्छ एवं हरित विद्यालय: 60 स्कूल को फाईव स्टार एवं 407 विद्यालयों को मिला फोर स्टार रेटिंग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय को बढावा देने के लिए जिले के 60 स्कूल को 5 स्टार व 407 विद्यालयों को फोर स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। डीपीओ कौशल कुमार ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय को बढावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें स्कूलों में पानी की उपलब्धता, शौचालय, हाथ धोने की सुविधा, संचालन और रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण और मिशन लाइफ की गतिविधियां के आधार पर खुद से नामांकन करना होता है। इस बार जिले के 2651 सरकारी व निजी स्कूल के द्वारा पोर्टल पर स्व-नामांकन की प्रक्रिया की गई थी।

पोर्टल पर स्व-नामांकन के बाद 60 विद्यालयों को फाइव स्टार रेटिंग तथा 407 विद्यालयों को फोर स्टार रेटिंग प्राप्त हुई, जिसके बाद राज्य से प्राप्त दिशा-निर्देशों में सभी 60 फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त विद्यालयों तथा प्रत्येक प्रखंड के शीर्ष 10 विद्यालयों को समाहित करते हुए टीम गठित कर 200 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन तथा मूल्यांकन एक सम्पन्न कराया गया। 200 विद्यालयों के पुनर्मूल्यांकन के बाद डीएम की अध्यक्षता में द्वारा गठित कमिटी ने जिले के 8 विद्यालयों का चयन कर राज्य स्तर पर नामित किया गया। इसके बाद 8 विद्यालयों में से राज्य द्वारा गठित मूल्यांकन दल द्वारा मूल्यांकन के पश्चात् प्राप्त रेटिंग के आधार पर जिले के 2 सरकारी एवं 2 निजी स्कूल को को राज्य स्तर से इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नामित किया गया है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय प्रतियोगिता में विभिन्न बिन्दुओं पर रेटिंग होती है। जल संचयन व संरक्षण-वर्षा जल संचय की व्यवस्था, पानी का पुनः उपयोग,जल की उपलब्धता और गुणवत्ता-पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति और शुद्धता, शौचालय की क्रियाशीलता, लड़के और लड़कियों के लिए अलग व साफ शौचालय, दिव्यांग अनुकूल संरचना में व्हीलचेयर ,हैंडल,रैंप व विशेष शौचालय, हाथ धुलने की व्यवस्था में साबुन और स्वच्छ पानी के साथ उचित स्थान पर व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में डस्टबिन, कंपोस्ट पिट व कूड़ा अलग करना आदि बिंदुओं पर रेटिंग प्रदान की जाती है। बिहार से राष्ट्रीय स्तर पर कुल 18 विद्यालय का चयन किया गया है जिसमें सबसे अधिक बेगूसराय से 5 और पूर्णिया से 4 विद्यालय शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;