ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया में सौ में 47 वोटर, प्रमंडल में सबसे बेहतर.

पूर्णिया में सौ में 47 वोटर, प्रमंडल में सबसे बेहतर.

पूर्णिया जिला में सौ की आबादी में 47 वोटर हैं। प्रमंडल में सबसे बेहतर पूर्णिया जिला का इलेक्टरल पॉपुलेशन (इपी) रेशियो है। अररिया जिला में सौ लोगों में 46 वोटर हैं, जबकि कटिहार और किशनगंज में सौ की...

पूर्णिया में सौ में 47 वोटर, प्रमंडल में सबसे बेहतर.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 18 Feb 2020 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया जिला में सौ की आबादी में 47 वोटर हैं। प्रमंडल में सबसे बेहतर पूर्णिया जिला का इलेक्टरल पॉपुलेशन (इपी) रेशियो है। अररिया जिला में सौ लोगों में 46 वोटर हैं, जबकि कटिहार और किशनगंज में सौ की जनसंख्या में 45-45 मतदाता हैं। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या के मामले में प्रमंडल में किशनगंज जिला सबसे बेहतर है। जनगणना के मुताबिक किशनगंज जिला में एक हजार पुरुष पर 950 महिलाएं हैं। मतदाता सूची में एक हजार पुरुष पर महिला मतदाताओं की संख्या 944 है। इसी तरह 2011 की जनगणना के मुताबिक एक हजार पुरुष पर पूर्णिया जिला में महिलाओं की संख्या 921 है, जबकि मतदाता सूची में एक हजार पुरुष पर महिला मतदाताओं की संख्या 919 है। कटिहार में एक हजार पुरुष पर 894 महिला मतदाता हैं। बता दें कि राज्य में भी एक हजार पुरुष पर 894 महिला मतदाता हैं।

प्रमंडल में पूर्णिया जिला में सबसे अधिक 2080410 मतदाता

प्रमंडल में सबसे अधिक पूर्णिया जिला में मतदाता हैं। पूर्णिया जिला में 2080410 मतदाता हैं। कटिहार जिला में 1949468 मतदाता हैं। अररिया जिला में 1841951 जबकि किशनगंज जिला में सबसे कम 1115027 मतदाता हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को किया गया है। इसके मुताबिक ड्राफ्ट रोल के बाद टोटल इलेक्टर इन फाइनल रोल में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। प्रमंडल के चार जिलों में कटिहार में सबसे अधिक 43440 (2.23 फीसदी) मतदाता जुड़े हैं। इसी तरह पूर्णिया जिला में 43440 (2.23 फीसदी) मतदाता जुड़े। अररिया में 27136 (1.47 फीसदी) मतदाता जुड़े जबकि किशनगंज में सबसे कम 12164 मतदाता (1.09) फीसदी जुड़े।

पूर्णिया प्रमंडल में 24 विधानसभा क्षेत्र, चार रिजर्व

पूर्णिया प्रमंडल के चार जिलों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें चार रिजर्व है। पूर्णिया में एक बनमनखी, कटिहार में दो मनिहारी व कोढ़ा एवं अररिया में एक सीट रानीगंज रिजर्व है। पूर्णिया जिला में अमौर, बायसी, कसबा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा व पूर्णिया सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इसी तरह कटिहार जिला में भी सात विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कोढ़ा हैं। अररिया जिला में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट व सिकटी शामिल हैं। किशनगंज जिला में सबसे कम चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज व कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें