ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया जिले में 390 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला

पूर्णिया जिले में 390 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला

दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु 21 जनवरी को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायगा। इस अभियान के तहत पूर्णिया जिले में लगभग 390 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला का निर्माण होगा। जिले में...

पूर्णिया जिले में 390 किमी लंबी बनेगी मानव श्रृंखला
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 06 Jan 2018 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु 21 जनवरी को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायगा। इस अभियान के तहत पूर्णिया जिले में लगभग 390 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला का निर्माण होगा। जिले में मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा शनिवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रामशंकर की अध्यक्षता में की गयी।

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मानव श्रृंखला की रूट को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। मानव श्रृंखला के निर्माण हेतु प्रत्येक 200 मीटर पर समन्वयक, प्रत्येक एक किलोमीटर पर सेक्टर एवं प्रत्येक 5 किलोमीटर पर जोनल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जायगा। शिक्षा विभाग, जीविका, आंगनबाड़ी केन्द्र आदि के माध्यम से प्रतिभागियों की सूची को अंतिम रूप से तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मानव श्रृंखला निर्माण में कक्षा छह एवं इससे ऊपर के कक्षा के विद्यार्थी को ही शामिल किया जाएगा। मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोंगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गांव स्तर पर जनजागरूकता चलाने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर से जागरूकता अभियान हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का कैलेन्डर तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। निर्धारित कैलेन्डर के आधार पर पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जायगा।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्तरों पर बैठक करके सफल आयोजन हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें