ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णिया‘खुद के लिए जीना ही जीना है

‘खुद के लिए जीना ही जीना है

-मुंबई एवं नागपुर हाई कोर्ट बेंच की न्यायाधीश वृषाली जोशी हुई शामिल पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला भवन साहित्य विभाग में संयोजिका सह कला भवन...

‘खुद के लिए जीना ही जीना है
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 02 Jun 2023 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।

कला भवन साहित्य विभाग में संयोजिका सह कला भवन ट्रस्ट की सदस्या और पूर्णिया कॉलेज संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका डॉ निरुपमा राय के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में न्यायमूर्ति वृषाली जोशी हाई कोर्ट नागपुर एवं मुंबई बेंच का सम्मान और अभिनंदन किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात न्यायमूर्ति के पूर्णिया आगमन पर उनका अभिनंदन किया गया। शॉल मोमेंट और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। डॉ निरुपमा राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया । तत्पश्चात न्यायमूर्ति ने डॉ निरुपमा राय की पुस्तक दिल की दहलीज के उस पार पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। उन्होंने स्मृतियों को ताजा करते हुए इस पुस्तक पर अपने विचार रखे और लेखिका की कहानियों के मर्म को और अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा यह कहानी संग्रह पढ़ते समय ऐसा लगा जैसे मेरी मित्र मां सरस्वती का वरदहस्त लेकर आयी है। हर स्तर की हर उम्र की स्त्री के मन की घुटन बड़ी सहजता से उजागर की गई है । उन्होंने सभी 17 कहानियों पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा समाज का ज्वलंत प्रश्न और स्त्री समस्याओं से जुड़ी हर व्यथा कथा कहानियों में स्पष्ट परिलक्षित होती है। सामाजिक जीवन और जीवन की बेबसी और साथ ही साथ जीवन में आई विडंबना से जूझती स्त्री की कहानियां इस संग्रह की विशेषता है। सभी कहानियां स्त्री के दिल में उमड़ी भावनाओं को शांति प्रदान करती हैं, और अंतिम कहानी मन को छू जाती है। खुद के लिए जीना ही जीना है। इस कहानी को हर स्त्री को आत्मसात करनी चाहिए जिसका शीर्षक है- मैं हूं ना। मुझे गर्व है कि मैं ऐसी लेखिका की सहेली हूं। उन्होंने आगत अतिथियों को धन्यवाद करते हुए अपनी बात समाप्त की । सम्मान पत्र और शॉल देकर डॉ निरुपमा राय को सम्मानित भी किया। समारोह को जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस समारोह में सीजीएम निशांत प्रियदर्शी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद त्रिपाठी , अतुल कुमार सिंह , राजीव रंजन सहाय, रोहित शंकर, पुर्व प्रो वीसी डॉ जयप्रकाश नारायण झा , राजीव रंजन सहाय , रोहित शंकर, पुर्व प्रो वीसी डॉ जयप्रकाश नारायण झा, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रियव्रत नारायण सिंह आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ प्रभात नारायण झा प्रसिद्व तबला वादक मिथिलेश झा, डॉ उषा शरण, डॉ निशा प्रकाश, शंभुनाथ झा, साधना केसकर, मोहन केसकर , विजय कुमार जोशी, किरण सिंह, राजीव राय वरीय अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय , श्रीकन्हैया सिंह वरीय अधिवक्ता, सुदीप कुमार राय अधिवक्ता, सुष्मिता राय, मीना सिंह , बबीता किशोरी, जयवर्धन सिंह , राजवर्धन सिंह, सरोज सिंह, दीनानाथ सिंह , मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें