Purnia News: जिले के 1390 पेंशनधारी का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -जीवन प्रमाणीकरण के लिए समय सीमा 14 अगस्त तक बढ़ाई गई पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के 1390 पेंशनभोगियों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से ल

Purnia News: जिले के 1390 पेंशनधारी का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के 1390 पेंशनभोगियों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। ऐसे लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे एक बार अपने बैंक जाकर इसे अवश्य लिंक करा लें। यह छोटा सा कदम आपकी पेंशन राशि को सीधे और सुरक्षित तरीके से आप तक पहुंचाने में मदद करेगा। पूर्णिया जिला प्रशासन की कोशिश है कि किसी भी बुजुर्ग या जरूरतमंद की पेंशन न रुके। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जिले में अभी भी 35181 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसके मद्देजनर जिला पदाधिकारी एवं समाहर्त्ता अंशुल कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के शत-प्रतिशत लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की अवधि को विस्तारित करते हुए अब 14 अगस्त तक कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य कर शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण पूरा करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लक्षित तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया है.

जिले के 2,82,645 पेंशनधारियों ने कराया बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण :

-- अब तक जिले के 2,82,645 जागरूक पेंशनधारियों ने अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इन सभी के खातों में पेंशन की राशि बिना किसी रुकावट के समय पर भेजी जा रही है। डीएम का स्पष्ट संदेश है कि पेंशन सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि हमारे बुजुर्गों और जरूरतमंदों का सम्मान है। हम चाहते हैं कि हर पात्र लाभार्थी को उनके हक की राशि हर महीने समय पर मिले। इसके लिए जीवन प्रमाणीकरण एक बेहद सरल और सुरक्षित माध्यम है। सभी लंबित पेंशनभोगियों और उनके परिजनों से अपील है कि वे इसे एक जिम्मेदारी मानते हुए मुस्कुराकर पूरा कराएं। प्रशासन हर कदम पर आपकी मदद के लिए तैयार है.

सत्यापन की प्रक्रिया है बेहद आसान और सुविधाजनक:

-- पेंशनधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष निर्देश दिए हैं। आप अपनी सुविधानुसार नीचे दिए गए किसी भी केंद्र पर जाकर मात्र 2 मिनट में अपना सत्यापन करा सकते हैं। नजदीकी वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) आपके घर के पास ही स्थित केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है। प्रखंड कार्यालय में इसके लिए विशेष काउंटर कार्यरत हैं। जिस बैंक खाते में आपकी पेंशन आती है, वहां जाकर भी आप इसे आसानी से पूरा करा सकते हैं.

जिला प्रशासन की विशेष मुहिम :

-- जिला प्रशासन पूर्णिया सदैव बुजुर्गों, दिव्यांग兄弟 और पेंशनधारियों के सम्मान और उनकी सहूलियत के लिए तत्पर है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ सभी तक बिना किसी बाधा के और बिल्कुल समय पर पहुंचता रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपनी पेंशन को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए समय पर जीवन प्रमाणीकरण कराने का आग्रह किया है.

साथ लाएं ये आसान चीजें:

-आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर।

प्रश्नोत्तर

पूर्णिया जिले में कितने पेंशनभोगियों का आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं है?
पूर्णिया जिले के 1390 पेंशनभोगियों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।