ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णिया10 साल पहले सड़क पर डाला था ईंट, फिर पलट कर नहीं देखा

10 साल पहले सड़क पर डाला था ईंट, फिर पलट कर नहीं देखा

फोटो पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता कहने के लिए तो पिछले दो ढाई साल में निगम...

10 साल पहले सड़क पर डाला था ईंट, फिर पलट कर नहीं देखा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाMon, 01 Feb 2021 03:37 AM
ऐप पर पढ़ें

10 साल पहले सड़क पर डाला था ईंट, फिर पलट कर नहीं देखा

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

कहने के लिए तो पिछले दो ढाई साल में निगम क्षेत्र के विकास के लिए करीब दो सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन हालात जस के तस हैं। शहर के कई मोहल्लों में कच्ची और ईंट सोलिंग सड़कें आज भी है। नाला नहीं होने के कारण लोगों को घर का पानी बहाने की परेशानी अभी है। बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या पहले जैसी ही है।

नगर निगम में विकास को देखना है तो वार्ड नंबर 24 के गायत्री नगर की सड़कों को देख लीजिए। पुराना मोहल्ला होने के बाद भी मोहल्ले की सड़कें जर्जर और ईंट सोलिंग हैं। इलाके के लोग कहते हैं मोहल्ले की सड़कों पर विधायक राज किशोर केसनी ने ही दस साल पहले ईंट बिछाया था। उसके बाद से सड़क पर कोई दूसरा काम नहीं किया गया। मोहल्ले में न नाला है और न ही सड़क है। एक सड़क करीब दो सौ मीटर है। सत्तर से अस्सी परिवार इस सड़क के किनारे बसे हैं। इसके साथ ही दूसरे कई मोहल्ले के लोगों का भी आना जाना होता है। लेकिन निगम ने इस दो सौ मीटर लंबी सड़क पर कभी ध्यान नहीं दिया।

क्या कहते हैं लोग :

1-दस साल पहले ईंट सोलिंग किया गया था। उसके बाद से कोई देखने भी नहीं आया। जब भी जन प्रतिनिधियों से कहा गया सिर्फ आश्वासन दिया गया। लोग परेशान हैं लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

-रवि सिंह

2- जो भी काम हुआ वो विधायक राज किशोर केसरी ने करवाया था। उसके बाद दस साल बीज चुके हैं। किसी ने सड़क पर एक टोरी मिट्टी भी नहीं डाला। बारिश होती है तो सड़क पर घुठने भर पानी जमा हो जाता है।

-चंदेश्वरी सिंह

3-सब लोग परेशान हैं। कोई देखने वाला नहीं है। बारिश के दिनों में तो घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। घर का पानी कहां बहाएं इसकी व्यवस्था भी नहीं है। ऐसा लगता है जैसे ये मोहल्ला निगम क्षेत्र में है ही नहीं।

-रोशन कुमार

4- 2018 में शहरी विकास मंत्रालय से सड़क और नाला पास हुआ था। दो साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। अपने दम पर ही काम कर रहे हैं। निगम की तरफ से या जनप्रतिनिधि की तरफ से कुछ नहीं हो रहा है।

-राजेश कुमार यादव

--वार्ड पार्षद आशा श्रीवास्तव कहती हैं कि 2011 में पंचायत से निगम में आए हैं। वार्ड नंबर 24 कुल 175 रोड और गली है। सब में धीरे धीरे काम हो रहा है। जो छूट गए हैं उनके बारे में सोचा जा रहा है। इस बार के बजट में दिया जाएगा।

--मेयर सविता देवी कहती हैं कि लगातार का काम हो रहा है। जो छूट गए हैं उसका भी जीर्णोद्धार होगा। अगले बजट में कुछ जरूरी सड़कों को शामिल किया जाएगा जिसमें गायत्री नगर की सड़क भी शामिल होगी।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े