पूर्णिया का जफर निकला बड़ा आतंकी, जैश-ए-मुहम्मद के लिए करता था काम; एटीएस ने मेरठ से दबोचा

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

जफर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के लिए काम करता था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मदरसों में उसका कनेक्शन उजागर हुआ है।

पूर्णिया का जफर निकला बड़ा आतंकी
पूर्णिया का जफर निकला बड़ा आतंकी

बिहार के पूर्णिया निवासी मो. जफर को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तान के लिए फंडिंग करने के आरोप में उसे अरेस्ट किया है। जफर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के लिए काम करता था। रविवार को पकड़े गए जफर से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मदरसों में उसका नेटवर्क चलता है। सुरक्षा एजेंसी उसके इंटरनेशनल नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी में रकम पाकिस्तान के नंबर पर ट्रांसफर की थी। जिहाद के लिए मदरसों से चंदे के तौर पर जुटाई गई रकम को लेकर और गहनता से पड़ताल की जा रही है। एटीएस ने आरोपी जफर को सोमवार को लखनऊ स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को एटीएस की बड़ी सफलता के रूप में देखा गया है। माना जा रहा है कि कई नई जानकारियां मिली हैं जिनकी लीड पर एटीएस आगे काम कर रही है।

मसूद अजहर से प्रभावित है जफर

एटीएस के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक संदिग्ध के सक्रिय होने और मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजे जाने की गोपनीय सूचना पर छानबीन शुरू की गई थी। चंदे की रकम जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े लोगों को भेजे जाने का तथ्य भी सामने आया था। एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी जफर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित है और अजहर के बयानों को साझा करके लोगों को भारत में हिसात्मक जेहाद के लिए भड़का रहा था।

पूर्णिया से मेरठ के मदरसे में पढ़ने गया था जफर

एटीएस के अनुसार पूर्णिया (बिहार) निवासी जफर ने पहले मेरठ में रहकर एक मदरसे से पढ़ाई की थी। जफर के सोशल मीडिया विश्लेषण से यह भी पुष्ट हुआ कि वह जैश-ए-मुहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर की भड़काऊ और जेहादी तकरीरें साझा कर कट्टरपंथी युवकों को हिंसात्मक जेहाद के लिए उकसाता था। जफर मेरठ आता-जाता रहता था और बीते कुछ समय से मेरठ, हापुड़ और अन्य शहरों में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। पूछताछ में जफर ने बताया कि उसने मदरसे में पढ़ाई के दौरान जैश-ए-मुहम्मद के बारे में पढ़ा था।

मोहम्मद जफर की गिरफ्तारी की चर्चा पूर्णिया में हो रही है। लोग इस बात से हैरान हैं कि मोहम्मद जफर इतना बड़ा आतंकी होगा। स्थानीय स्तर पर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया के लिए भी यह कौतूहल का विषय बन गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णिया का जफर बड़ा आतंकी, जैश-ए-मुहम्मद से कनेक्शन; ATS ने मेरठ से दबोचा