पप्पू यादव की Y + सुरक्षा बहाल, पटना हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

अदालत में पप्पू यादव की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा गया कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। कम से कम जो सुरक्षा उन्हें पहले से यानी Y + की जो सुरक्षा पहले से मिली हुई थी उसे तो बहाल रखी जाए। बहस के बाद माननीय न्यायालय ने यह पाया कि पप्पू यादव की सुरक्षा हटान में अनियमितताएं बरती गई थीं।

पप्पू यादव की Y + सुरक्षा बहाल, पटना हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव अब एक बार फिर Y + सुरक्षा श्रेणी में रहेंगे। पटना हाईकोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में सांसद की सुरक्षा वाई प्लस करने के लिए कहा है। बता दें कि पिछले वर्ष बिहार सरकार ने सितंबर के महीने में पप्पू यादव की सुरक्षा Y + से हटाकर Y की थी। जिसके बाद पप्पू यादव की तरफ से एक याचिका पटना उच्च न्यायालय में दायर की गई थी। अब पटना हाईकोर्ट ने सरकार को झटका दिया है।

अदालत में पप्पू यादव का पक्ष रखने वाले पटना के चर्चित वकील श्रीनंदन भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्ष 2024 से उनकी सुरक्षा को घटा दिया गया था। उनकी जेड श्रेणी की सुरक्षा को हटा दिया गया है। यह मामला जब सुप्रीम कोर्ट में था तब शीर्ष अदालत ने हमें पटना हाईकोर्ट का रूख करने के लिए कहा था। जिसके बाद पटना हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई है। पप्पू यादव की लाइफ को खतरा था। पप्पू यादव बहुत सारे क्रिमिनलों और गैंग की नजर में हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की भी चर्चा हुई थी। ऐसी परिस्थिति में बिना किसी उचित कारण बताए इनकी सुरक्षा को घटा दिया गया था।

अदालत में पप्पू यादव की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा गया कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। कम से कम जो सुरक्षा उन्हें पहले से यानी Y + की जो सुरक्षा पहले से मिली हुई थी उसे तो बहाल रखी जाए। बहस के बाद माननीय न्यायालय ने यह पाया कि पप्पू यादव की सुरक्षा हटान में अनियमितताएं बरती गई थीं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि पप्पू यादव की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए और इन्हें Y + सुरक्षा दी जाए। अगर इपर खतरा ज्याद हो तो उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा भी दी जा सकती है।

एक अन्य वकील तनिष्क अरोड़ा ने कहा कि उच्च न्यायालय के इस फैसले से अदालत पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। अदालत स्पष्ट किया है कि पप्पू यादव की जो सुरक्षा घटाई गई थी उसके लिए कोई मजबूत वजह मौजूद थे। अदालत ने इसमें ब्यूरोक्रेसी द्वारा दिए गए फैसले का अवलोकन किया है। जिसके बाद अदालत ने पाया है कि उन्होंने ऐसी कोई भी मजबूत वजह नहीं बताई है जिसकी बिना पर पप्पू यादव की सुरक्षा को कम किया जाए। अदालत ने इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के फैसले को रद्द किया और पप्पू यादव को पहले से जो वाई प्लस सुरक्षा मिली थी उसे जारी रखने का आदेश दिया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।