Hindi NewsBihar NewsPurnea Airport likely to be inaugurated by PM Modi in September Aviation Secretary AAI Bihar officials coming to review
बाय-बाय बागडोगरा; सितंबर में चालू हो जाएगा पूर्णिया एयरपोर्ट; बड़े अफसरों का दौरा कल

बाय-बाय बागडोगरा; सितंबर में चालू हो जाएगा पूर्णिया एयरपोर्ट; बड़े अफसरों का दौरा कल

संक्षेप:

नागरिक उड्डयन सचिव, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन और बिहार के अगले मुख्य सचिव समेत सात अफसरों की टीम पूर्णिया एयरपोर्ट के अब तक के काम की समीक्षा करने गुरुवार को पूर्णिया आ रही है।

Aug 13, 2025 05:26 pm ISTRitesh Verma हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

सीमांचल के कई जिलों के लोगों के लिए बाय-बाय बागडोगरा कहने का वक्त नजदीक आ गया है। पूर्णिया और कई पड़ोसी जिले के लोगों के लिए हवाई जहाज पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जाने की जरूरत सितंबर के अंत तक खत्म हो जाएगी। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गुरुवार को नागरिक उड्डयन सचिव समीर सिन्हा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विविन कुमार और बिहार के अगले मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत सीनियर अफसरों की एक टीम पूर्णिया दौरे पर आ रही है। संभावना है कि पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर सीमांचल को पूर्णिया एयरपोर्ट का तोहफा दे सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली और पटना से आ रहे अफसरों की टीम गुरुवार को हेलीकॉप्टर से आएगी और एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के बाद समीक्षा बैठक करेगी। एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है। बची-खुची चीजों पर गुरुवार की समीक्षा बैठक में चर्चा होगी, जिसे अगस्त में ही खत्म करने की तैयारी है। डीजीसीए की मंजूरी उसके बाद मिलेगी। सितंबर की शुरुआत में ही रूट और उड़ान तय हो जाएंगे।

बिहार को मिलेगा चौथा एयरपोर्ट

पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया के रूप में बिहार को चौथा एयरपोर्ट मिल जाएगा। 13 वर्षों के बाद पूर्णिया हवाई अड्डा से वाणिज्यिक उड़ान शुरू होगी। 2012 में थोड़े समय के लिए हवाई सेवा का संचालन हुआ था, लेकिन अपर्याप्त बुनियादी ढांचे और कम मांग के कारण यह बंद हो गया। पूर्णिया एयरपोर्ट पर 4000 स्क्वायर मीटर में अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण पर 46 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पूर्णिया हवाई अड्डे पर 2800 मीटर का रनवे है। खराब मौसम में उड़ान बाधित न हो, इसको लेकर यहां कैट-टू लाइट भी लगाई जाएगी। पूर्णिया चूंकि सैन्य हवाई अड्डा है, इसलिए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की सुविधा यहां पहले से है।

एयरपोर्ट की चारों दिशाओं से होगी कनेक्टिविटी

पूर्णिया एयरपोर्ट तक एप्रोच रोड का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। एयरपोर्ट पर स्वागत बोर्ड लग चुका है। एयरपोर्ट के चारों ओर रोड का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वनभाग से एयरपोर्ट तक करीब सात किलोमीटर रोड का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कर रहा है। चुनापूर में जिला परिषद रोड बना जा रही है। एयरपोर्ट अलग-अलग रोड के जरिए भागलपुर, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा एवं अररिया से जुड़ा रहेगा।

पूर्णिया एयरपोर्ट की आस-पास के प्रमुख शहरों से दूरी

पूर्णिया शहर से पूर्णिया एयरपोर्ट- 5 किलोमीटर

कटिहार से पूर्णिया एयरपोर्ट- 32 किलोमीटर

अररिया से पूर्णिया एयरपोर्ट- 40 किलोमीटर

मधेपुरा से पूर्णिया एयरपोर्ट- 50 किलोमीटर

सहरसा से पूर्णिया एयरपोर्ट- 100 किलोमीटर

भागलपुर से पूर्णिया एयरपोर्ट- 100 किलोमीटर

किशनगंज से पूर्णिया एयरपोर्ट- 80 किलोमीटर

ये भी पढ़ें:बर्थडे गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, 17 अगस्त को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन संभावित
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण में मिलावटी मैटेरियल का यूज, पप्पू यादव का आरोप
ये भी पढ़ें:26 अगस्त से पूर्णिया एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग होगी शुरू, सांसद पप्पू यादव ने बताय
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से इन 4 शहरों के लिए फ्लाइट, दो एयरलाइन्स ने दिखाई दिलचस्पी
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।