पटना के हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल; शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस बोली- रेप की पुष्टि नहीं

Jan 12, 2026 10:55 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पटना के हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत मामले पर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। पिता ने छात्रा के साथ अनुचित गतिविधियों का आरोप लगाया। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है।

पटना के हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल; शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस बोली- रेप की पुष्टि नहीं

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत का मामला उग्र हो गया। जब पीड़ित परिजनों ने छात्रा के शव को लेकर कारगिल चौक पर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ रेप हुआ है। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हंगामे के कारण कारगिल चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनआरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

वहीं इस मामले पर एएसपी सदर पटना अभिनव कुमार ने कहा दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। आज मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ था और वीडियोग्रफी के तहत बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया था। अब तक की जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य के साथ जो भी कार्रवाई होती है वो की जाएगी। लोगों से मेरी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। इस मामले में हॉस्टल संचालक और मैनेजर से पूछताछ की गई है। अभी तक की जांच में हमें कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है कि जिससे उनकी गिरफ्तारी की जाए या किसी का भी दोषारोपण हो।

आपको बता दें छात्रा पांच जनवरी को अपने घर जहानाबाद से मुन्नाचक स्थित हॉस्टल पहुंची थी। छह जनवरी को वह अपने कमरे में बेहोश पाई गई। उसी दिन उसे कदमकुआं थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया पर उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण नौ जनवरी को उसे कंकड़बाग के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वहां वह कोमा में चली गई और रविवार को उसकी मौत हो गई। इधर, छात्रा के पिता ने बेटी के साथ मारपीट और अन्य अनुचित गतिविधियों की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep