BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बीपीएससी टीआरई- 4 शिक्षक बहाली का नोटिफिकेशन 3 दिनों में नहीं जारी होने पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने फिर से आंदोलन की चेतावनी दे दी है। इससे बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है।

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

BPSC TRE 4: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन अभी तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। उन्होंने शनिवार को ऐलान किया कि अगर बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा का विज्ञापन 3 दिन में जारी नहीं किया गया, तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीपीएससी और शिक्षा विभाग की ओर से 10 लाख से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है।

बीपीएससी आंदोलनों को लेकर चर्चा में रहने वाले छात्र नेता दिलीप कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि डेढ़ महीने पहले आयोग ने कहा था कि भर्ती की अधियाचना आ चुकी है और टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। मगर अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि 18 मार्च को जब आंदोलन किया गया था तब बीपीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि अधियाचना आई थी लेकिन शिक्षा विभाग ने वापस ले ली थी। उन्होंने मार्च अंत तक विज्ञप्ति जारी करने की बात कही थी, मगर अब तक टीआरई-4 का नोटिफिकेशन नहीं आया है।

दिलीप कुमार ने कहा कि अब भी आयोग के पास 3 दिन का समय है। अगर 31 मार्च तक टीआरई-4 का नोटिफिकेशन नहीं आता है, तो मजबूरन अभ्यर्थियों को सड़क पर उतरकर फिर से आंदोलन करना पड़ेगा।

छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को बेगूसराय में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की बड़ी बैठक होगी। इसमें लाइब्रेरियन, शिक्षक, दारोगा, सिपाही आदि भर्तियों के अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाएगी।

दिलीप कुमार ने यह भी कहा कि अब अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग और बीपीएससी की बातों पर भरोसा नहीं है। साथ ही आरोप लगाया कि ये बहाली नहीं करना चाहते हैं इसलिए भर्ती में लेटलतीफी की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीते दो सालों से शिक्षक भर्ती का कौन-सा रोस्टर बनाया जा रहा है।

सितंबर में होगा एग्जाम

बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी होगा। बीपीएससी ने पिछले महीने अपने सालाना परीक्षा कैलेंडर में टीआरई-4 के एग्जाम और रिजल्ट डेट को जोड़ा था। तब कहा जा रहा था कि मार्च में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, मगर अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थी चिंतित हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।