पटना वालों को लगा झटका, प्रॉपर्टी टैक्स 15 फीसदी बढ़ा;मकान-दुकान हुआ महंगा
पटना में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाकर नगर निगम ने लोगों को जोर का झटका धीरे से दिया है। राजधानी में प्रॉपर्टी टैक्स में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब यहां मकान-दुकान सब महंगा हो गया है।

पटना में रहने वालों को झटका लगा है। यहां मकान-दुकान के लिए प्रॉपर्टी टैक्स अब पहले से ज्यादा चुकाना होगा। जी हां, नगर निगम ने पटनावासियों को यह झटका दिया है। अब पटना के नगर निगम क्षेत्र में मकान या दुकान के लिए अब ज्यादा संपत्ति कर देना होगा। पटना नगर निगम ने संपत्ति कर में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वर्ष 1995 के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग की अनुमति से यह वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई दरें 24 जून से ही लागू कर दी गईं।
विभाग ने 22 जून 2026 को बढ़ी हुई होल्डिंग टैक्स को लागू करने की अनुमति दी। इससे नगर निगम की राजस्व क्षमता में वृद्धि होगी। निगम का कहना है कि प्राप्त अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं उन्नयन के लिए किया जाएगा।
वृद्धि के बाद इस हिसाब से चुकाना होगा टैक्स
● मुख्य सड़कों के किनारे व्यावसायिक भवन पर 41 रुपये 40 पैसे, अन्य को 27 रुपये 60 पैसे, आवासीय को 13 रुपये 80 पैसे वर्ग फीट।
● अन्य सड़कों के किनारे व्यावसायिक भवन पर 20 रुपये 70 पैसे, अन्य भवन पर 13 रुपये 80 पैसे, आवासीय घर पर 6 रुपये 90 पैसे प्रति वर्ग फीट।
● प्रधान मुख्य सड़क के किनारे आरसीसी छत के साथ पक्का भवन जो पूर्ण रूप से व्यावसायिक है उस पर 62 रुपये 10 पैसे, अन्य भवन पर 41 रुपये 40 पैसे, पूर्ण रूप से आवासीय भवन पर 20 रुपये 70 पैसे प्रतिवर्ग फीट टैक्स।
सीमेंट शीट के साथ पक्का भवन
. प्रधान मुख्य सड़क के किनारे व्यावसायिक भवन पर 41 रुपये 40 पैसे, अन्य भवन पर 27 रुपये 60 पैसे, आवासीय भवन 13 रुपये 80 पैसे प्रति वर्ग फीट
- मुख्य सड़क के किनारे व्यावसायिक भवन पर 27 रुपये 50 पैसे, अन्य भवन पर 18 रुपये 40 पैसे, आवासीय भवन पर 9 रुपये 20 पैसे प्रतिवर्ग फीट।
- अन्य सड़क के किनारे व्यावसायिक भवन पर 13 रुपये 80 पैसे, अन्य भवन पर नौ रुपये 20 पैसे, आवासीय भवन पर 4 रुपये 60 पैसे लगेंगे।
अन्य तरह के भवन और फ्लैट
- प्रधान मुख्य सड़क के किनारे व्यावसायिक भवन पर 20 रुपये 70 पैसे, अन्य भवन पर 13 रुपये 80 पैसे, आवासीय भवन पर 6 रुपये 90 पैसे।
- मुख्य सड़क के किनारे व्यावसायिक भवन पर 13 रुपये 80 पैसे, अन्य भवन पर नौ रुपये 20 पैसे, आवासीय भवन पर चार रुपये 60 पैसे प्रतिवर्ग फीट


