Hindi NewsBihar NewsProminent Bihar teacher leader Brijnandan Sharma passes away one son was MP another son and two grandson are MLA
बिहार के कद्दावर शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा का निधन; एक बेटे सांसद रहे, एक बेटा, दो पोता विधायक

बिहार के कद्दावर शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा का निधन; एक बेटे सांसद रहे, एक बेटा, दो पोता विधायक

संक्षेप:

बिहार के कद्दावर शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा का रविवार को निधन हो गया है। शाम 4 बजे दीघा घाट पर अंतिम संस्कार होगा। प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए वे हमेशा समर्पित रहे। उनके सुपुत्र अरुण कुमार जहानाबाद के सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके दो पौत्र वर्तमान में बिहार विधानसभा के विधायक हैं।

Jan 04, 2026 03:22 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार के प्राथमिक शिक्षकों के वरिष्ठ और संघर्षशील नेता ब्रजनंदन शर्मा का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने सुपुत्र, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के पटना स्थित आवास 15, हार्डिंग रोड पर अंतिम सांस ली। ब्रजनंदन शर्मा का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दीघा घाट पर किया जायेगा। आपको बता दें ब्रजनंदन शर्मा जीवन भर प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहे हैं। उनके सुपुत्र अरुण कुमार जहानाबाद के सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके दो पौत्र ऋतुराज कुमार (घोषी) और रोमित कुमार (अतरी) वर्तमान में बिहार विधानसभा के विधायक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बृजनंदन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनका निधन शिक्षक समाज के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। बृजनन्दन शर्मा जी ने अपना संपूर्ण जीवन प्राथमिक शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षक संगठनों को सशक्त बनाने में समर्पित कर दिया। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के लिए एक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और संघर्ष का प्रतीक थे।

संतोष सुमन ने बृजनंदन के शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षक समाज और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।