Hindi NewsBihar NewsPrime Minister Narendra Modi saidrjd and congress insult chhath maiya surya dev arghya
सूर्यदेव को अर्घ्य देने को ड्रामा बोलते हैं; छठी मैया का अपमान का आऱोप लगा RJD-कांग्रेस पर बरसे पीएम

सूर्यदेव को अर्घ्य देने को ड्रामा बोलते हैं; छठी मैया का अपमान का आऱोप लगा RJD-कांग्रेस पर बरसे पीएम

संक्षेप:

वो छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। आप मुझे बताइए कि क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईय़ा का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान बिहार सहेगा? क्या हिन्दुस्तान सहेगा? क्या जो माताएं निर्जला उपवास करती हैं वो सहेंगी? आरजेडी-कांग्रेस कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं।

Oct 30, 2025 12:05 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर छठी मईया के अपमान का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने को ड्रामा कहते हैं। बिहार के लोग सैकड़ों साल तक इस बात को नहीं भूलेंगे। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में पीएम मोदी ने कहा, 'साथियों आपने देखा कि आपके बेटा जो छठी मईय़ा का जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग क्या कर रहे हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वो छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। आप मुझे बताइए कि क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईय़ा का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान बिहार सहेगा? क्या हिन्दुस्तान सहेगा? क्या जो माताएं निर्जला उपवास करती हैं वो सहेंगी? आरजेडी-कांग्रेस कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए तो छठी मईया की पूजा एक ड्रामा है नौटंकी है। ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं दोगे जो माताएं बहने निर्जला व्रत रखती हैं जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं वो राजद कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में PM का अब छठ दांव, बोले- UNESCO की लिस्ट में शामिल कराने में जुटे

राहुल गांधी ने क्या कहा था…

आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘वह वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक ​​कि नाच भी सकते हैं’’। उन्होंने भाजपा पर बिहार में नीतीश कुमार सरकार को ‘रिमोट कंट्रोल’ से नियंत्रित करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर और दरभंगा में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस)के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ लगातार दो संयुक्त रैलियों को संबोधित किया। गांधी ने दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ‘ड्रामा’ कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेनादेना नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इस बारे में जब पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया तो प्रधानमंत्री मोदी छठ पूजा के इस आयोजन में नहीं गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने लोगों से कहा, ‘‘अगर आप मोदी जी से कहें कि हम आपको वोट देंगे, आप मंच पर आकर नाचिए तो वह नाच लेंगे।’’

ये भी पढ़ें:LIVE: आज जारी होगा NDA का चुनावी मेनिफेस्टो, बिहार में लगेगी वादों की झड़ी
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।