डॉ. प्रेम कुमार चुने जाएंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, आज होगा ऐलान

Dec 02, 2025 07:33 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटन
share Share
Follow Us on

Bihar Vidhan Sabha: इस बार 100 से अधिक नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं और उन्हें सदन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए विशेष कार्यशाला होगी। प्रथम बार चुने गए विधायकों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, तारांकित और अतारांकित प्रश्न आदि की जानकारी दी जाएगी।

डॉ. प्रेम कुमार चुने जाएंगे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष, आज होगा ऐलान

Bihar Vidhan Sabha: भाजपा के वरिष्ठ नेता व गया से लगातार नौ बार विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के 18वें अध्यक्ष होंगे। उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वे अकेले ही इस पद के लिए दावेदार हैं, लिहाजा उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इसकी घोषणा मंगलवार को होगी। मंगलवार को विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है।

विजय कुमार सिन्हा और नंदकिशोर यादव के बाद प्रेम कुमार भाजपा कोटे से तीसरे स्पीकर होंगे। इसके पहले जदयू के दो स्पीकर उदय नारायण चौधरी और विजय कुमार चौधरी रह चुके हैं। नामांकन के बाद पत्रकारों से प्रेम कुमार ने कहा कि वे प्रक्रिया और नियमावली के अनुसार सदन का संचालन करेंगे। इसमें सभी दलों का सहयोग लेंगे।

उनको साथ लेकर चलेंगे। इस बार 100 से अधिक नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं और उन्हें सदन की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए विशेष कार्यशाला होगी। प्रथम बार चुने गए विधायकों को प्रश्नकाल, शून्यकाल, तारांकित और अतारांकित प्रश्न आदि की जानकारी दी जाएगी।

1990 में पहली बार बनें विधायक

प्रे‌म कुमार वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बने थे और तब से लगातार नौ बार जीत दर्ज कर चुके हैं। वे 1995, 2000, 2005 फरवरी, 2005 अक्टूबर, 2010, 2015, 2020 व 2025 में जीतते रहे।अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नेताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधिधारी भी हैं। 2015 से 2017 तक नेता विरोधी दल रह चुके हैं। जेपी आंदोलन से राजनीति में आए डॉ. कुमार इससे पहले विभिन्न काल खंडों में दस से अधिक विभागों के मंत्री रहे हैं। पहली बार वे वर्ष 2005 में नीतीश सरकार में मंत्री बने। 2010, 2017 से 2020 और 2020 से 2024 में भी कैबिनेट मंत्री रहे। वे पथ निर्माण, नगर विकास में मंत्री रह चुके हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
;;;