Hindi NewsBihar NewsPregnant woman beaten to death for dowry in Nalanda married just 4 months ago
नालंदा में गर्भवती महिला की दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

नालंदा में गर्भवती महिला की दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या, 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

संक्षेप:

नालंदा में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी।

Sep 24, 2025 10:39 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को दहेज के लिए एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात गिरियक थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है। मृतका की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है। बीते 11 मई को धूमधाम से उसकी शादी दीपक कुमार से हुई थी। पूनम ढाई महीने की गर्भवती थी। ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पावापुरी के अमदाहा निवासी मृतका के पिता अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के महज 4 माह के भीतर ही उनकी बेटी को दहेज की खातिर कई बार प्रताड़ित और मारपीट की गई। गर्भवती होने के बावजूद ससुराल पक्ष ने न तो उसका सही इलाज कराया और न ही पोषणयुक्त भोजन दिया, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

ये भी पढ़ें:स्कूल में फर्नीचर सप्लाई करने आए शख्स को फावड़े से काटा, जहानाबाद में मर्डर

परिजन ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना दी गई कि पूनम की तबीयत खराब है। जब वे पीछा करते हुए बिहारशरीफ के चोराबगीचा पहुंचे और ससुराल वालों की गाड़ी रोकने की कोशिश की तो वे नहीं रुके। बाद में पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पता चला कि पूनम की मौत हो चुकी है। परिजन का कहना है कि उसके शरीर पर सिर और हाथ में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि मारपीट के बाद ही मौत हुई और बाद में दिखावे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं पति दीपक कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। मंगलवार को अचानक बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:जिसके बड़े भाई से चल रहा था पत्नी का रोमांस, पति ने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी

गिरियक थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।