बांग्लादेश बन जाएगा उत्तर बिहार, हनुमान चालीसा का नाम लेकर प्रवीण तोगड़िया ने दी नसीहत

Mar 12, 2026 11:14 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share

प्रवीण तोगड़िया ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने हाथ में करंट वाला सॉकर (सेल्फ डिफेंस उपकरण) दिखाते हुए महिलाओं और बेटियों से इसे साथ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए यह उपकरण काफी उपयोगी हो सकता है।

बांग्लादेश बन जाएगा उत्तर बिहार, हनुमान चालीसा का नाम लेकर प्रवीण तोगड़िया ने दी नसीहत

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उत्तर बिहार बांग्लादेश बनने की राह पर है। कहा कि इसे रोकने के लिए सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाए जाने की जरूरत है। तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए हनुमान चालीसा केंद्र बनाए जा रहे हैं। तोगड़िया ने बुधवार को खबड़ा मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देशभर में एक लाख गांवों में मंगलवार या शनिवार की रात हनुमान चालीसा पाठ का अभियान शुरू किया गया है।

यहां नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों को जोड़ा जाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, स्वास्थ्य, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छी सरकार चला रहे हैं। मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह यहां अच्छा काम किया, उसी तरह दिल्ली में अच्छा करेंगे और ज्यादा पैसे बिहार के लिए भिजवाएंगे।

महिलाएं आत्मरक्षा के लिए रखें सॉकर

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने हाथ में करंट वाला सॉकर (सेल्फ डिफेंस उपकरण) दिखाते हुए महिलाओं और बेटियों से इसे साथ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए यह उपकरण काफी उपयोगी हो सकता है। उन्होंने बताया कि जो चालीसा केंद्रों के माध्यम से यह मिल सकता है। मौके पर लव शर्मा, बेबी कुमारी, डा.मोनालिसा, उदय सिंह, राकेश गुड्डू, मनीष कुमार सिंह, निगमानंद ओझा, सच्चिदानंद सिंह, हिंदू परिषद के सदस्य शंभू प्रसाद, मंजू शाह, अंजली शाह, पूनम वर्मा आदि थीं। अध्यक्षता जवाहर झा ने और संचालन अजय गर्ग ने किया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।