Hindi NewsBihar NewsPrashant Kishor setback before bihar elections Jansuraj candidate steps down for Chirag Hulas Pandey
प्रशांत किशोर को झटका; चिराग के उम्मीदवार हुलास पांडे के लिए बैठ गए जनसुराज के डॉ सत्यप्रकाश

प्रशांत किशोर को झटका; चिराग के उम्मीदवार हुलास पांडे के लिए बैठ गए जनसुराज के डॉ सत्यप्रकाश

संक्षेप:

Bihar Election: बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ सत्यप्रकाश तिवारी ने नाटकीय घटनाक्रम में अंतिम समय में नामांकन वापस ले लिया। सत्यप्रकाश तिवारी ने लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडे से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Mon, 20 Oct 2025 09:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Prashant Kishor Setback: बिहार में बदलाव का दावा करने वाले किशोर को चुनाव से पहले प्रशांत बड़ा झटका लगा है। बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ सत्यप्रकाश तिवारी ने नाटकीय घटनाक्रम में सोमवार को अंतिम समय में अपना नामांकन वापस ले लिया। डॉ सत्यप्रकाश तिवारी के इस निर्णय ने सबको चौंका दिया है। जनसुराज पार्टी उम्मीदवार डॉ तिवारी के नामांकन वापस लेने का मामला पूरे विधानसभा क्षेत्र ही नहीं जिला व राज्यस्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अचानक मिली इस सूचना से जनसुरज पार्टी के नेता एवं समर्थक हतप्रभ और हैरान है। नामांकन वापसी के मामले की सभी अपने-अपने तरीके से चर्चा कर रहे हैं। यह मामला विधानसभा चुनाव के प्रारंभिक दौर में ही जन सुराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जन सुराज के सूत्रों ने बताया कि पूरे बिहार में डॉ सत्यप्रकाश तिवारी इकलौते उम्मीदवार है जिन्होंने नामांकन वापस लिया है। स्वास्थ्य कारणों से नामांकन वापस लेने का बहाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर बन पाएंगे बिहार के किंग मेकर? किन वादों पर ऐतबार कर रही जनता

नामांकन वापस लेने के बाद डॉ सत्यप्रकाश तिवारी ने लोजपा प्रत्याशी से मुलाकात की सत्य प्रकाश ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा है कि एनडीए की बिहार में सरकार बनेगी। ब्रह्मपुर से लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडेय को जिताने की अपील की है। जन सत्यप्रकाश तिवारी के इस कदम से राजनैतिक गलियारे में चर्चा गर्म है।

ये भी पढ़ें:सीएम बनना होता तो कब के बन गए होते..., मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर बिना किसी से गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जन सुराज पार्टी ने सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है। मीडिया के मंचों पर प्रशांत किशोर दावा करते हैं कि उनकी पार्टी 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर बिहार में सरकार बनाएगी और बदलाव लाएगी। लेकिन, चुनाव से पहले ही उनका कुनबा बिखरने लगा है। टिकट बंटवारे के बाद उनकी पार्टी में कलह और विद्रोह का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें:बिहारी जन सुराज पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे, चिराग पासवान का पीके को जवाब
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।