भाजपा के बड़े वर्ग ने की मेरी मदद, बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद क्या बोले प्रशांत किशोर
बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने अब कहा है कि लोगों ने तीन साल के मेरे ईमानदार प्रयास को देखा था, इसीलिए विकल्प के तौर पर स्वीकारा और जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट दिया।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। यह सीट पिछले तीन दशकों से भाजपा के पास थी और नितिन नवीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सीट खाली हुई थी। अब प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि लोगों ने इस चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बड़े वर्ग ने मेरी मदद की है।
प्रशांत किशोर ने 'न्यूज पिंच' से बात करते हुए कहा कि लोगों ने तीन साल के मेरे ईमानदार प्रयास को देखा था, इसीलिए विकल्प के तौर पर स्वीकारा और जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट दिया। मेरे उम्मीदवार बनने से पहले पार्टी के लोगों ने सर्वे किया था। लोगों ने उसमें कहा था कि प्रशांत किशोर खड़े हो जाएंगे, तो जाति धर्म का बंधन कुछ नहीं रहेगा। किसी भी दल के हों, वोट प्रशांत किशोर को करेंगे। सिर्फ जाति का बंधन नहीं टूटा है, दलों का बंधन टूटा है। जेडीयू, कांग्रेस, आरजेडी सबने हमारा प्रचार किया है। भाजपा के एक बड़े वर्ग ने भी हमारी मदद की है। जाति-धर्म, दल और नेता की प्रतिबद्धता होती है, वह सब टूटा है।
प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर भाजपा ने कोई गलती न की होती तो वे प्रशांत किशोर की तरफ क्यों देखते। गलती यह रही कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया, जिससे लोगों को निराशा हुई कि जिस भाजपा को इतने सालों से वोट देते रहे हैं, उसने ऐसे को मुख्यमंत्री बना दिया। पीके ने कहा कि भाजपा के नेताओं का कार्य करने का तरीका है कि चुनाव आएगा घर बैठे रहो, पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगो। अगर मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलेगा तो लोगों को डराओ की लालू का जंगलराज आ जाएगा। ऐसे में लोगों ने भाजपा को हरा दिया।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी जीत भाजपा के अहंकार की हार है। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी 422 मतदान केंद्रों पर बढ़त मिली, जो इस बात का प्रमाण है कि समाज के हर वर्ग ने उनका समर्थन किया। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी। हाल ही में इस सीट पर उपचुनाव कराया गया और परिणाम सोमवार को घोषित किए गए, जिसमें किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हराया। किशोर ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे सभी 422 मतदान केंद्रों पर बढ़त मिली। यह इस बात का प्रमाण है कि समाज के हर वर्ग के लोगों ने मुझे वोट दिया। जो लोग मेरी जीत का श्रेय किसी एक सामाजिक वर्ग को दे रहे हैं, उनके अपने कारण हो सकते हैं। मेरी धारणा ऐसी नहीं है।"
भाजपा ने हार की समीक्षा की
वहीं, भाजपा ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली हार के बाद बुधवार को समीक्षा कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक स्तर पर हुई कमियों पर मंथन किया। उपचुनाव के दौरान जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत प्रतिक्रिया ली गई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी तथा चुनावी दायित्व निभाने वाले कई नेता शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, लगभग तीन दशक तक भाजपा का गढ़ रही बांकीपुर सीट पर मिली हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रचार, संगठन और प्रबंधन के स्तर पर रही कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


