मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल पर जन सुराज अब चुप क्यों? प्रशांत किशोर का जवाब गजब है

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने शुरुआत में भाजपा और जदयू के पांच नेताओं के खिलाफ विविधता भरे आरोप लगाए थे, लेकिन अब सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी ही टारगेट पर बचे दिख रहे हैं।

मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल पर जन सुराज अब चुप क्यों? प्रशांत किशोर का जवाब गजब है

जन सुराज पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पर हमले की शुरुआत में पांच बड़े नेताओं सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय और संजय जायसवाल पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाए थे। प्रशांत सोमवार को जब मीडिया के सामने आए तो सम्राट और अशोक के अलावा तीन नेताओं पर नहीं बोले। कुछ लोग इसको लेकर सोशल मीडिया पर सेटिंग की अटकलें लगा रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने अब कहा है कि जन सुराज पार्टी कोई जांच एजेंसी नहीं है कि चुनाव छोड़कर यही करते रहे। उन्होंने कहा कि उनका काम भ्रष्ट नेताओं को जनता के सामने नंगा करना था। उन्होंने कहा कि जिसने गलती मान ली और चुप हो गए, उस पर आगे नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि वह बात जनता के सामने आ गई। प्रशांत ने कहा कि जो गलती नहीं मान रहे हैं, उनके खिलाफ किस्त जारी करते रहेंगे।

प्रशांत किशोर से केस-केस नहीं खेलेंगे अशोक चौधरी? कहा- जनता की अदालत में लड़ेंगे

प्रशांत किशोर ने एक डिजिटल चैनल ‘सिटी पोस्ट लाइव’ के कार्यक्रम में कहा- “हम कोई जांच एजेंसी नहीं हैं। अशोक चौधरी ने 200 करोड़ की चोरी की है या 2000 करोड़ की है, यह हमको नहीं पता है। हम उतनी जानकारी देते हैं कि इनका चेहरा नंगा हो जाए। ये मान लें तो हम छोड़ देंगे। छोड़ इस नजरिया से देंगे कि जनता को पता चल गया, अब निर्णय जनता को करना है। कल जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तो 100 बड़े भ्रष्ट नेताओं और अफसरों का एक-एक चीज खंगालेंगे कि ये 200 करोड़ की चोरी किए हैं या 2000 करोड़ का। अभी हम चुनाव छोड़कर जांच करने लगें?”

एक दलित का हेलीकॉप्टर चढ़ना पचा नहीं, दो दिन उड़ा तो नजर में चढ़ गया: अशोक चौधरी

प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल का नाम लेकर दावा किया गलती मानने के बाद इनको बख्श दिया गया है। प्रशांत ने कहा- “जब तक गलती नहीं मानोगे, तब तक किस्त जारी होता रहेगा। मंगल पांडेय मान गए, चुप हो गए, हाथ-पैर जोड़ लिए। इसका मतलब ये नहीं है कि उनसे समझौता हो गया। फाइल किनारे रख दिया है। जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तो वो फाइल खुलेगी। जनता ने देख लिया कि ये आदमी भ्रष्ट है, अपनी गलती मान लिया है, चुप्पी साध लिया है। दिलीप जायसवाल ने सरेंडर कर दिया। अशोक चौधरी 5 दिन में नहीं मानेंगे कि 200 करोड़ और कहते रहेंगे कि ये मेरा है, ये घोषित किए हैं, ये पत्नी ने खरीदा है तो 500 करोड़ का जारी कर देंगे। चुप्पी साधने से नहीं होगा। माफी मांगना पड़ेगा।”

अशोक चौधरी ने ठेकों में 5 परसेंट कमीशन लिया, 500 करोड़ की संपत्ति बनाई; प्रशांत किशोर का नया आरोप

प्रशांत ने कहा- “दिलीप जायसवाल कहां गए। अशोक चौधरी का बयान सुने। अब लीगल लड़ाई नहीं लड़ेंगे। राजनीतिक लड़ाई लडे़ंगे। पहले कहा था कि हम इनको सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाएंगे। लीगल नोटिस भेजे। अब कह दिए लीगल नहीं राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे। अशोक चौधरी सरेंडर कर लें। भोले बाबा के भक्त बताते हैं लेकिन हैं लक्ष्मी के भक्त। गलती मानिए, बिहार की जनता से माफी मांग लीजिए। नहीं तो जनता दौड़ाएगी। जनता जाग गई है, जनता दौड़ा रही है।”

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।