प्रशांत किशोर का विधायक आवास में गृह प्रवेश, बंगले का नामकरण किया; इसमें खुद नहीं रहेंगे

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

प्रशांत किशोर ने पटना में अपने विधायक आवास में रक्षाबंधन पर पूजा-पाठ के बाद गृह प्रवेश किया। उन्होंने इस बंगले का नामकरण भी किया है। पीके खुद इस आवास में नहीं रहेंगे, बल्कि बांकीपुर की जनता के लिए इसे खुला रखेंगे।

prashant kishor bankipur
प्रशांत किशोर का विधायक आवास में गृह प्रवेश

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने विधायक आवास में रक्षाबंधन के मौके पर गृह प्रवेश किया। पीके ने इस आवास का नामकरण भी किया है। उन्होंने इसे बांकीपुर जन सेवा केंद्र नाम दिया। प्रशांत किशोर इस आवास में खुद नहीं रहेंगे। पीके ने कहा कि बांकीपुर के जन प्रतिनिधि के रूप में जो घर आवंटित हुआ है, इसे वह जन सेवा केंद्र के रूप में रखना चाहते हैं।

प्रशांत किशोर ने हाल ही में पटना शहर की बांकीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता हासिल की थी। वह जन सुराज पार्टी के पहले और एकमात्र विधायक हैं। पीके को पटना के वीरचंद पटेल पथ पर सरकारी विधायक आवास आवंटित हुआ।

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "आज रक्षाबंधन है और आज पूजा-पाठ करके हमने बांकीपुर जन सेवा केंद्र की शुरुआत की है। कल से हमारी अपेक्षा होगी कि बांकीपुर के जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाएं।"

पीके ने छात्र आंदोलन के सवाल पर कहा कि जब तक शिक्षा के निजीकरण पर लगाम नहीं लगेगी। कोचिंग सेंटर के प्रभुत्व को कम नहीं किया जाएगा। बच्चों के लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं होगी। तब तक किसी ना किसी जगह छात्रों का आंदोलन और धरना-प्रदर्शन होता रहेगा।

विधायक आवास में नहीं रहेंगे पीके

प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों बताया था कि वह अपने सरकारी विधायक आवास का निजी घर के तौर पर इस्तेमाल नहीं रहेंगे। बल्कि उस घर को वह बांकीपुर की जनता के लिए खुला रखेंगे। यहां कार्यालय बनाया जाएगा। जहां आम जनता आकर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। पीके कहना है कि इससे उनका और क्षेत्र की जनता के बीच सीधा संवाद हो सकेगा।

पीके ने भाजपा को गढ़ में हराया

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। बांकीपुर सीट पर पिछले महीने उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। 3 अगस्त को रिजल्ट आया, जिसमें प्रशांत किशोर ने भाजपा कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था।

बांकीपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता था। नितिन नवीन यहां से लगातार 5 बार और उनके पिता चार बार विधायक रहे थे। पीके ने भाजपा से यह सीट छीनकर जन सुराज पार्टी को विधानसभा में एंट्री दिला दी। विधायक निर्वाचित होने के बाद 17 अगस्त को प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

चर्चा में प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर विधायक बनने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह बांकीपुर की जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने, निजी स्कूलों की फीस कम कराने जैसे वादे किए हैं। बांकीपुर समेत पूरे पटना शहर में ट्रैफिक, सूखा नशा आदि की समस्याओं को लेकर वह बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsप्रशांत किशोर का विधायक आवास में गृह प्रवेश, नामकरण भी किया; खुद नहीं रहेंगे