अनंत सिंह के अनुज को प्रशांत किशोर ने नीरज के खिलाफ उतारा, जन सुराज के 3 और MLC कैंडिडेट घोषित

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक सीट से जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल करने वाले अनुज सिंह को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वह जदयू के नीरज कुमार के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। 

Prashant Kishor announced Anuj Singh Jan Suraaj MLC Candidate backed by Anant Singh
जदयू विधायक अनंत सिंह (दाएं) समर्थित अनुज सिंह (बीच में) को प्रशांत किशोर (बाएं) ने जन सुराज पार्टी का एमएलसी कैंडिडेट घोषित किया

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में पटना स्नातक सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने इस सीट से अनुज सिंह को टिकट दे दिया है। मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पहले ही अनुज का एमएलसी चुनाव में समर्थन करने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में जदयू के मौजूदा एमएलसी एवं प्रत्याशी नीरज कुमार को बड़ी चुनौती मिल सकती है। पीके की जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को कुल 3 सीटों पर एमएलसी उम्मीदवारों की घोषणा की। पटना स्नातक के अलावा तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट पर भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया।

जन सुराज ने पटना स्नातक से अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से भूषण झा को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत किशोर की पार्टी 5 अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा चार दिन पहले ही कर चुकी है। इस तरह सभी 8 सीटों पर जन सुराज के कैंडिडेट घोषित हो गए हैं।

एमएलसी चुनाव में नीरज को कड़ी टक्कर देंगे अनुज सिंह

पटना स्नातक सीट पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह कड़ी टक्कर देने वाले हैं। अनुज लंबे समय से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हैं और चुनावी तैयारियों में जुट गए। पहले उनके निर्दलीय मैदान में उतरने की बात कही जा रही थी। बाद में जन सुराज से लड़ने की अटकलें चलीं, जिस पर प्रशांत किशोर की पार्टी ने गुरुवार को मुहर भी लगा दी।

नीरज तीन बार के एमएलसी

पटना स्नातक सीट पर लगभग दो दशक से जेडीयू का कब्जा रहा है और नीरज कुमार लगतार तीन बार यहां से एमएलसी चुनाव जीतते रहे। नीरज और मोकामा विधायक अनंत सिंह की आपसी लड़ाई ने यह मुकाबला और रोचक बना दिया।

जन सुराज कैंडिडेट को जदयू विधायक का समर्थन

दरअसल, अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से नीरज की दावेदारी का खुलकर विरोध पहले ही शुरू कर दिया। उन्होंने पिछले दिनों सार्वजनिक मंच पर अनुज सिंह का समर्थन करने की घोषणा कर दी थी।

अनंत सिंह नहीं माने, जेडीयू ने नीरज को उतारा

जेडीयू के वरीय नेताओं ने अनंत सिंह और नीरज के बीच सुलह की कोशिश भी की। मगर अनंत अड़े रहे। जेडीयू ने नीरज कुमार को उतार दिया तो अनंत सिंह ने खुला ऐलान किया कि वह उन्हें हराकर रहेंगे। अब आगामी एमएलसी चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज को अनंत सिंह समर्थन करेंगे। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी भी पटना स्नातक सीट से दिलीप कुमार को टिकट दे चुकी है।

बिहार की 8 MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर अगले महीने चुनाव होने हैं। नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। 6 अक्टूबर तक नामांकन लिए जाएंगे। मतदान की तारीख 23 अक्टूबर है। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। बिहार की जिन 8 एमएलसी सीटों पर चुनाव होने हैं, उनका कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। इनमें शिक्षक और स्नातक कोटे की 4-4 सीटें हैं।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsअनंत सिंह के अनुज को पीके ने नीरज के खिलाफ उतारा, 3 और MLC कैंडिडेट घोषित