Hindi NewsBihar NewsPrashant Kishor calls Tejashwi election promises trap also implicates Lalu and Rabri
शेर कंगन का लालच दे रहा, तेजस्वी के चुनावी वादों को प्रशांत किशोर ने बताया जाल; लालू-राबड़ी को भी लपेटा

शेर कंगन का लालच दे रहा, तेजस्वी के चुनावी वादों को प्रशांत किशोर ने बताया जाल; लालू-राबड़ी को भी लपेटा

संक्षेप:

Bihar Election: प्रशांत किशोर ने कहा है कि तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे तो फिर से अपराध बढ़ेगा। उनका चुनावी वादा शेर के कंगन जैसा लग रहा है।

Sun, 26 Oct 2025 03:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share Share
Follow Us on

Prashant Kishor: नेता प्रतिपक्ष और बिहार महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने रविवार को चुनावी वायदों का दूसरा पिटारा खोला। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पंचायती राज के पूर्व जन प्रतिनिधियों को पेंशन दिया जाएगा और उनका भत्ता दोगुना कर दिया जाएगा। कुम्हार, नाई, लोहार, बढ़ई जैसे कारीगरों को पांच साल के लिए ब्याज रहित पांच लाख का लोन दिया जाएगा। राजद के चुनाव वायदों पर प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। कहा है कि लोगों को फंसाने के लिए शेर कंगन का लालच दे रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीतामढ़ी के परिहार में जन सुराज प्रत्याशी अवधेश कुशवाहा का चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि 18 सालों तक सत्ता में रहकर तेजस्वी यादव के माता पिता ने बिहार को बर्बाद कर दिया। तेजस्वी यादव अगर आ गए तो बिहार का भला नहीं होने वाला है। ये लोग फिर से लूटपाट, अपहरण, रंगदारी का राज लाएंगे। वे कह रहे हैं कि सब घर में नौकरी दे देंगे। महिला सब को ढाई हजार देंगे। मानदेय बढ़ा देंगे। लेकिन शेर बुढ़ा भी हो जाएगा तो मांस ही खाएगा। उनका वादा शेर के कंगन वाला लालच जैसा है जो फंसाता था और मारकर खा जाता था।

ये भी पढ़ें:मोदी के डर से लालू के लालटेन का किरासन मत बनें, मुसलमानों को पीके की नसीहत

पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर नायक हैं तो खलनायक कौन है। अपने बारे में जो चाहे बोल लें। मुंह से ही कहना है तो कुछ भी कह सकते हैं। अब हम लोगों को यह सुनना बाकी रह गया है कि वे पूरे बिहार को सोने की लंका बना देंगे।

ये भी पढ़ें:पहले बूथ लुटता था, ये उम्मीदवार लूटने लगे; अमित शाह पर प्रशांत किशोर का आरोप

प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी अगला मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। अगर ऐसी बात है तो मोदी और शाह खुद से कह दें कि 2025 चुनाव में एनडीए की जीत होने पर नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। सिर्फ कहते हैं कि नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।