2047 में विकसित भारत देखने के लिए कितने लोग जिंदा रहेंगे; प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से कहा- पहले ये जुगाड़ कराइए

लाइव हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा, यह पता नहीं। विकास अभी होना चाहिए। अभी जो हालात बने हुए हैं, सरकार को उन पर ध्यान देना चाहिए।   

prashant kishor aurangabad
औरंगाबाद में जन सुराज पार्टी के कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर तंज कसा है। पीके ने कहा कि विकसित भारत देखने के लिए 2047 तक कितने ही लोग जिंदा रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि विकास अभी चाहिए, 2047 में उसे कौन देखेगा। अभी ही लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, भोजन से लेकर खाद तक के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

प्रशांत किशोर गुरुवार को औरंगाबाद दौरे पर पहु्ंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "अभी लोगों के पास नौकरी नहीं है। पढ़ाई नहीं है, पेपर लीक हो रहा है। खाने की परेशानी है। यूरिया 500-600 रुपये, तो डीएपी 1800 में मिल रहा है। पीएम मोदी पहले यूरिया खाद का जुगाड़ कराइए फिर 2047 में देखा जाएगा।"

गठबंधन से प्रशांत किशोर का इनकार

कांग्रेस के साथ भविष्य में जन सुराज पार्टी के गठबंधन की संभावनाओं को प्रशांत किशोर ने पूरी तरह खारिज कर दिया। पीके ने कहा कि वे सिर्फ सरकार और विपक्ष का हिस्सा बनने नहीं आए हैं। विधायक या सांसद बनाने नहीं आए। उन्होंने कहा कि हम बदलाव चाहते हैं और जब समाज बदलेगा तभी बदलाव आएगा।

यूजीसी नियमों पर क्या बोलें?

यूजीसी रूल्स पर विवाद के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। मगर जिन लोगों ने मोदी-मोदी का नारा लगाकर भाजपा को वोट दिया था, उन्हें बीजेपी के नेताओं से जाकर पूछना चाहिए कि सरकार यह कानून क्यों लेकर आई?

प्रशांत किशोर ने बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को भी घेरा। पीके ने कहा कि पटना में पिता के सामने एक बच्ची को होटल से जबरदस्ती उठा लिया जाता है। मगर सरकार मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और क्षेत्र के सांसद का एक भी बयान नहीं आता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने अपराधी-माफिया जैसे लोगों को जिताया। इसलिए अच्छी सरकार की बात करने के वे हकदार नहीं हैं।

‘पहले पूंजी और बुद्धि का पलायन रोकना होगा’

पीके ने कहा कि बिहार से श्रम का पलायन रोकना है, तो पहले पूंजी और बुद्धि का पलायन रोकना होगा। सबसे पहले बिहार हर साल ढाई लाख करोड़ रुपये बैंक के जरिए दूसरे राज्यों में जा रहा है उसे रोकना होगा। जो पढ़े लिखे युवा दूसरे राज्यों में रोकना होगा। इनका पलायन रुकेगा, तो फिर अपने आप श्रमिकों का पलायन भी बंद हो जाएगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar News2047 में विकसित भारत देखने के लिए कितने जिंदा रहेंगे; पीके ने PM से क्या कहा?