Hindi NewsBihar NewsPrashant Kishor asks bihar BJP president Dilip Jaiswal to explain how he became medical college owner
मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने, किनके बच्चों को डॉक्टर बनाए? दिलीप जायसवाल के पीछे पड़े प्रशांत किशोर

मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने, किनके बच्चों को डॉक्टर बनाए? दिलीप जायसवाल के पीछे पड़े प्रशांत किशोर

संक्षेप: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर आरोप लगाते हुए पूछा है कि जिस मेडिकल कॉलेज के वो क्लर्क थे, उसके मालिक कैसे बन गए? और इस कॉलेज से कितने नेताओं के बच्चों ने मेडिकल की डिग्री ली है?

Mon, 23 June 2025 09:05 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share Share
Follow Us on

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर नीतीश कुमार की सरकार में जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा के मंत्री मंगल पांडेय के बाद अब बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पीछे पड़ गए हैं। प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल से पूछा है कि वो बताएं कि वो क्लर्क से मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने और किन-किन नेताओं के बच्चों को वहां से डॉक्टर बनाया गया है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि तमाम पार्टियों के दर्जनों नेताओं के बच्चे जायसवाल के मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर बने हैं। उन्होंने कहा कि अगर जायसवाल उनके सवालों का जवाब नहीं देते हैं तो वो कुछ दिन बाद सारे पेपर के साथ जायसवाल के कॉलेज को लेकर खुलासे करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वैशाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि 'दिलीप जायसवाल को अपनी ही सरकार से सही इस मामले की जांच करानी चाहिए। जिस कॉलेज पर कब्जा करके बैठे हुए हैं। वो बिहार में सिखों के माइनॉरिटी स्टेटस का एक मात्र मेडिकल कॉलेज है। वो उसी कॉलेज में क्लर्क हुआ करते थे, कॉलेज को बनाने वाले सरदार करतार सिंह जिनका संदिग्ध अवस्था में निधन हो गया था। ये आज उस कॉलेज को कब्जा करके बैठे हैं। पीके ने कहा कि दिलीप जायसवाल बताएं जिस कॉलेज के मालिक बनकर बैठे हुए हैं, उस पर कब्जा कैसे किया? बीते 25-30 सालों में बिहार के कितने नेताओं के बच्चों ने इस मेडिकल की डिग्री हासिल की।

ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर पर बिहार BJP का फर्जी अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत
ये भी पढ़ें:तेजस्वी, पीके के मुद्दे मारने लगे नीतीश; नौकरी में डोमिसाइल के बाद पेंशन बढ़ा दी
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत ने दिलीप का मजाक उड़ाया
ये भी पढ़ें:जिस कॉलेज में किरानी थे उसके मालिक कैसे बने, पीके ने दिलीप जायसवाल को घेरा

पीके ने कहा कि 'इस आदमी ने गलत बटन दबा दिया है। इनको लग रहा है, कि इन्होने हमें डरा दिया है। लेकिन मैं 2-3 दिन बाद में इस मामले पर डिटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। ये कैसे उस कॉलेज के मैनेजमैंट में घुसे। अपनी बहू को जो कि सिख हैं, उसको इंचार्ज बना दिया है। क्योंकि कॉलेज का मालिक सिख ही हो सकता है। अलग-अलग दलों के 50 नेताओं के बच्चों ने इस कॉलेज से मेडिकल की डिग्री ली है। आप लोग जायसवाल से पूछ लीजिएगा कि प्रशांत किशोर ने ये आरोप लगाए हैं।