Hindi NewsBihar Newspollution and cold attack in bihar westerly wind Bihar Weather patna polluted air
Bihar Weather: बिहार में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक,पछुआ हवा से ठिठुरन बढ़ी; पटना की हवा बिगड़ी

Bihar Weather: बिहार में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक,पछुआ हवा से ठिठुरन बढ़ी; पटना की हवा बिगड़ी

संक्षेप:

विशेषज्ञों के अनुसार ठंड की बढ़ोतरी के साथ हवाओं की गति धीमी होती जाएगी। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति में और बढ़ोतरी होगी। इधर, नगर निगम की ओर से राजधानी की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया गया है।

Dec 07, 2025 09:05 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक है। राज्य में पछुआ हवा की रफ्तार ने ठंड बढ़ा दी है। गयाजी में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पटना सहित प्रदेश में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे विशेषकर सुबह और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन तीन-चार दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि शनिवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पटना में सुबह में कोहरा छाया रहेगा।

दिन का मौसम शुष्क रहेगा तो रात में सताएगी ठंड

भागलपुर में भी सिहरन बढ़ी है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि रविवार से लेकर 11 दिसंबर के बीच दिन का मौसम साफ रहेगा तो वहीं दिन में धूप होगी। ओस सिर्फ सुबह में ही होगी, लेकिन ठंड शाम से लेकर अगली सुबह होने तक सताएगी। दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा नौ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

पटना सहित 20 शहरों की हवा शनिवार को प्रदूषित रही। इनमें आठ शहरों में हवा संतोषजनक श्रेणी में पाई गई, जबकि 14 शहरों में मध्यम स्तर का प्रदूषण रहा।सासाराम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 174 दर्ज किया गया। पटना का एक्यूआई शनिवार को 139 रहा। समनपुरा में सर्वाधिक 186 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। गांधी मैदान और तारामंडल के आसपास की हवा शनिवार को मध्यम श्रेणी की रही।

विशेषज्ञों के अनुसार ठंड की बढ़ोतरी के साथ हवाओं की गति धीमी होती जाएगी। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति में और बढ़ोतरी होगी। इधर, नगर निगम की ओर से राजधानी की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया गया है। गांधी मैदान व समनपुरा की ओर प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए वाटर स्प्रिंकलर मशीनों से छिड़काव भी बढ़ाया गया है।

मौसम साफ रहेगा

पूर्णिया में रविवार का मौसम साफ और धूप वाला रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा होगी और औसत आर्द्रता 59 प्रतिशत रहने की संभावना है।

राज्य के इन शहरों में मध्यम श्रेणी का रहा प्रदूषण

सासाराम 174, आरा 148, बक्सर 146, हाजीपुर 150, पटना 139, मुंगेर 129, बेगूसराय 126, मुजफ्फरपुर 123, गया 118, भागलपुर 110, बिहारशरीफ 108, राजगीर 107, किशनगंज 106 और औरंगाबाद 102

ये भी पढ़ें:बिहार में बिजली मंहगी करने का प्लान, 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।