Hindi NewsBihar NewsPolitics sparks over Tejashwi NAYAK poster BJP JDU target Lalu Yadav said how villain son become hero
खलनायक का बेटा नायक कैसे, तेजस्वी के पोस्टर पर सियासी बवाल; BJP,JDU लालू को भी लपेटा

खलनायक का बेटा नायक कैसे, तेजस्वी के पोस्टर पर सियासी बवाल; BJP,JDU लालू को भी लपेटा

संक्षेप:

Bihar Election: पटना में तेजस्वी यादव को नायक बताने वाले पोस्टर लगाने पर सियासत सुलग गई है। बीजेपी और जदयू ने लालू यादव को भी लपेट लिया है। 

Sat, 25 Oct 2025 12:37 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

Tejaswi Poster Politics: महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के एक पोस्टर पर बिहार में सियासत सुलग गई है। पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव को नायक बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इस पर बीजेपी और जेडीयू की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। इन दलों ने तेजस्वी को नायक बताने पर उनके पिता लालू यादव को भी लपेट लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डिप्टी सीएम सह भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि जिसके पिता खलनायक हैं वह नायक कैसे हो सकता है। लालू प्रसाद यादव बिहार के गब्बर सिंह हैं। कई मामलों में आरोपी हैं। कोर्ट से सजायाफ्ता होने के कारण उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गयी है। खुद तेजस्वी यादव पर भी आईआरसीटीसी घोटाला केस में आरोप गठित हो गया है। ऐसे व्यक्ति को नायक बताना शर्मसार होने वाली बात है।

ये भी पढ़ें:खगड़िया में 1 सभा कैंसिल होने से भड़के तेजस्वी, अमित शाह की रैली से 2 की अनुमति
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

इधर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के पोस्टर पर तीखा वार किया है। कहा है कि 420 का अभियुक्त नायक बनेगा। इन लोगों ने नायक शब्द को भी अपमानित कर दिया है। जिन पर बिहार में 18 मामले दर्ज हैं, दिल्ली में 7 केस दर्ज हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी एक-एक कांड दर्ज है। आर्थिक अपराध के 27 मामले तेजस्वी यादव के खिलाफ लंबित हैं। वह व्यक्ति नायक बन जाए तो लोग इस शब्द से ही नफरत करने लग जाएंगे। यह व्यक्ति असलियत में खलनायक है। लालू यादव यादव की राजनीति की उपज है।

ये भी पढ़ें:मोदी-शाह का आरजेडी पर डबल अटैक, कांग्रेस पर भी बरसे; तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा

दरअसल लंबी बहस और इंतजार के बाद तेजस्वी यादव खुद को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार घोषित करवाने में सफल रहे। पटना में महागठबंधन दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का दावेदार करार दिया। हालांकि मुस्लिम या दलित वर्ग से डिप्टी सीएम नहीं होने पर राजनैतिक विवाद भी जारी है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।