पीएम नरेंद्र मोदी को गाली पर सियासी बवाल बढ़ा, पटना के थाने में केस दर्ज

हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना/दरभंगा
Follow us on Google News
share

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में बनाए गए एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने के मामले में पटना के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि, एफआईआर में किसी बड़े नेता का नाम नहीं है।

पीएम नरेंद्र मोदी को गाली पर सियासी बवाल बढ़ा, पटना के थाने में केस दर्ज

बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के स्वागत लिए बने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मामले में सियासी बवाल बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब पटना के कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण सिंह ने भी राजधानी के गांधी मैदान थाने में शिकायत दी है। दूसरी ओर, भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को चौतरफा घेरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने पटना के कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुरुवार दोपहर दानिश पार्टी नेता प्रेमरंजन पटेल, प्रभात मालाकार, विंध्याचल राय, नूर आलम के साथ कोतवाली पहुंचे। थाने को दिए आवेदन में कहा गया कि सौरव राज नाम के व्यक्ति ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो क्लिप जारी किया है जो महागठबंधन के 'वोटर अधिकार यात्रा' का है। उस वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई है। उस वीडियो से स्पष्ट होता है कि मंच से पीएम मोदी को गाली दी जा रही है। इससे करोड़ों भारतीयों की भावना आहत हुई है।

भाजपा नेता ने मांग की है कि उस कार्यक्रम और गाली देने वाले के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करे। हालांकि थाने को दिए गए आवेदन में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव या किसी बड़े नेता का नाम नहीं लिखा गया है। दूसरी ओर, पटना में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को गाली दिए जाने के मामले में गुरुवार को प्रदर्शन भी किया और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

क्यों हो रहा है विवाद?

दरअसल, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा जिले के कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल में बनाए गए स्वागत मंच से एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते हुए मां की गाली दी। हालांकि इस दौरान वहां कांग्रेस, आरजेडी या किसी दल का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। पीएम मोदी को कथित रूप से गाली देते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।

दरभंगा में जिस मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई, वह मोहम्मद नौशाद नाम के एक नेता के समर्थक का था। नौशाद जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट दावेदार हैं। गाली वाला वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा तो नौशाद ने अपना माफीनामा सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस समय वे कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। राहुल गांधी का काफिला वहां से गुजरने के बाद वे भी यात्रा के साथ मुजफ्फरपुर की ओर चल दिए थे। नौशाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उन्हें बदनाम करने की साजिश से किसी ने ऐसी नीच हरकत करवाई। उन्होंने प्रधानमंत्री की मां के बारे में कहे गए अपशब्दों की निंदा भी की है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।